StorytellerToday

OnePlus Pad 3: फीचर्स और परफॉरमेंस  के साथ लुक में भी जबरदस्त

OnePlus ने 5 जून 2025 को ग्लोबल स्तर पर OnePlus Pad 3 लॉन्च किया था। हालांकि भारत में इसके उपलब्ध होने के बारे में कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं थी, लेकिन अब कंपनी ने प्रेस रिलीज़ जारी कर दावा किया है कि यह टैबलेट सितंबर 2025 से भारतीय बाजार में भी उपलब्ध होगा | यह टैबलेट टेक्नोलॉजी और डिज़ाइन के बेस्ट कॉम्बो के साथ आ रहा है, जो इसे गेमिंग, स्ट्रीमिंग और प्रोफेशनल उपयोग के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।

OnePlus Pad 3

OnePlus Pad 3 डिस्प्ले और परफॉर्मेंस:

OnePlus Pad 3 में 13.2 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 3.4K (2400×3392 पिक्सल) रेजोल्यूशन के साथ आता है। इसकी रिफ्रेश रेट 144Hz है, जिससे विजुअल एक्सपीरियंस और भी स्मूद और शानदार हो जाता है। 600 से 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 315 ppi की डेंसिटी इसे रीडिंग और आउटडोर यूज़ दोनों के लिए उपयुक्त बनाती है।

टैबलेट में Qualcomm का लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Elite दिया गया है, जो कि 2024 का सबसे ताकतवर प्रोसेसर माना जा रहा है। इसमें 12GB LPDDR5T रैम और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज या 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के विकल्प मिलते हैं। यह कॉम्बिनेशन मल्टीटास्किंग, गेमिंग और हाई‑परफॉर्मेंस ऐप्स को बिना किसी लैग के चलाने में सक्षम है।

OnePlus Pad 3 बैटरी और कनेक्टिविटी: 

OnePlus Pad 3 में 12,140mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इतनी बड़ी बैटरी टैबलेट को लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बनाती है, खासकर उन लोगों के लिए जो वीडियो एडिटिंग या कंटेंट क्रिएशन जैसे हेवी टास्क करते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह टैब Wi‑Fi 7, Bluetooth 5.4, USB-C 3.2 Gen1 पोर्ट, NFC और USB ऑडियो सपोर्ट के साथ आता है |

OnePlus Pad 3 कैमरा और ऑडियो:

फोटोग्राफी के लिए टैबलेट में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जिससे वीडियो कॉलिंग और स्कैनिंग का अनुभव और बेहतर होता है। ऑडियो के लिए इसमें 8 स्पीकर और 2 माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो हाई‑रेज़ ऑडियो सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं। जिससे मल्टीमीडिया का अनुभव बेहद इमर्सिव और क्रिस्टल क्लियर हो जाता है।

OnePlus Pad 3 सॉफ्टवेयर और डिजाइन:

OnePlus Pad 3 में Snapdragon® 8 Elite प्रोसेसर मिलता है जो OxygenOS 15 पर चलता है जो कि Android 15 पर आधारित है। इसमें OnePlus की ओर से 3 साल के OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया गया है। इसका डिज़ाइन भी काफी स्लिम और प्रीमियम है — मोटाई सिर्फ 5.97mm और वज़न 675 ग्राम है। यह टैबलेट दो कलर वेरिएंट्स – Storm Blue और Frosted Silver में उपलब्ध होगा।

Exit mobile version