YouTube ने भारत में अपना नया सब्सक्रिप्शन प्लान YouTube Premium Lite लॉन्च कर दिया है। यह प्लान उन दर्शकों के लिए बनाया गया है जो केवल Ad-Free Video Streaming का आनंद लेना चाहते हैं, लेकिन YouTube Premium Plan की सभी सुविधाओं के लिए ज़्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते।

YouTube Premium Lite फीचर
YouTube प्रीमियम लाइट का सबसे बड़ा फीचर यह है कि इसमें यूज़र्स को अधिकांश वीडियो Ad-Free Streaming का अनुभव मिलेगा। यह प्लान Smartphone, Laptop और Smart TV सभी पर काम करेगा। मतलब, चाहे आप मोबाइल पर वीडियो देखें या बड़े स्क्रीन पर, बिना विज्ञापन के कंटेंट का आनंद उठा सकते हैं।
YouTube Premium Lite के सीमित फीचर
यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि YouTube Premium Lite Plan केवल एक बेसिक पैक है। इसमें कुछ सुविधाएँ शामिल नहीं होंगी, जैसे:
- YouTube Music Ad-Free Access उपलब्ध नहीं है।
- वीडियो को Offline Download नहीं किया जा सकता।
- Background Playback की सुविधा भी इसमें नहीं दी गई है।
- YouTube Shorts Ads और Search Ads पूरी तरह से नहीं हटेंगे।
इसका मतलब है कि यह प्लान केवल बेसिक Ad-Free Video Viewing के लिए उपयुक्त है।
YouTube Premium Lite Price in India
YouTube प्रीमियम लाइट की कीमत केवल ₹89 प्रति माह रखा गया है। यह उन यूज़र्स के लिए सही विकल्प है जिन्हें सिर्फ विज्ञापन रहित वीडियो चाहिए। वहीं, यदि आप पूरी सुविधाओं वाला YouTube Premium Subscription लेना चाहते हैं, तो उसकी कीमत ₹149 प्रति माह से शुरू होती है।
YouTube Premium Lite vs YouTube Premium
अगर हम तुलना करें तो YouTube प्रीमियम लाइट एक बजट विकल्प है, जबकि YouTube Premium Plan ज्यादा फीचर्स ऑफर करता है।
- Ad-Free Video Streaming दोनों में उपलब्ध है, लेकिन Premium में यह हर जगह लागू होता है।
- YouTube Music, Offline Download और Background Playback जैसी सुविधाएँ केवल Premium में मिलेंगी।
- Lite की कीमत ₹89 है, जबकि Premium के लिए आपको ₹149 देने होंगे।









