Yashasvi Jaiswal कैसे बना धाकड़ बल्लेबाज , भारत का नया क्रिकेटिंग सुपरस्टार

India vs England 5th test Day 3
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Yashasvi Jaiswal भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारों में से एक हैं। वे अपनी बेहतरीन बल्लेबाज़ी, आक्रामक खेल शैली और निरंतर प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई है। इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट में लगाया शानदार शतक (118रन) और भारत को दिया मजबूत बढ़त | आने वाले समय में वे भारतीय क्रिकेट के लिए और भी कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

Yashasvi Jaiswal का प्रारंभिक जीवन

Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारों में से एक हैं

Yashasvi Jaiswal  का जन्म 28 दिसंबर 2001 को उत्तर प्रदेश के भदोही ज़िले में हुआ था। उनका बचपन आर्थिक रूप से कठिन परिस्थितियों में बीता। क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने के लिए वे कम उम्र में ही मुंबई आ गए। यहां उन्होंने मैदानों पर रहकर कड़ी मेहनत की और स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट्स में अपनी पहचान बनाई।  उनकी बल्लेबाज़ी शैली तकनीक और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण है।

क्रिकेट करियर

Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारों में से एक हैं

Yashasvi Jaiswal ने 2019 में भारत की अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया और 2020 के अंडर-19 विश्व कप में वे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। इसके बाद उन्हें आईपीएल (IPL) में राजस्थान रॉयल्स टीम ने खरीदा। उन्होंने आईपीएल में कई यादगार पारियां खेलीं और अपनी बल्लेबाज़ी से टीम को मज़बूती दी। उन्होंने 2023 में भारत की टेस्ट टीम में डेब्यू किया और पहली ही पारी में शतक लगाकर सुर्खियां बटोरीं। 

खेल शैली

Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारों में से एक हैं

बल्लेबाज़ी क्रम में ये टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज़ (सलामी बल्लेबाज़) हैं | इनकी खासियत है बड़े शॉट खेलने की क्षमता और लंबी पारी खेलने का दम रखते हैं | अंडर-19 विश्व कप 2020 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और टेस्ट क्रिकेट डेब्यू में शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी बनाया है | यशस्वी जायसवाल आज भारतीय क्रिकेट के भविष्य के बड़े सितारे माने जाते हैं। उनकी मेहनत, संघर्ष और समर्पण उन्हें आज के युवाओं के लिए प्रेरणा बनाते हैं।