Yamaha ने पेश किया अपना पहला Electric Scooter – Yamaha Aerox-E, मिलेगा 106KM की शानदार Range

Yamaha Aerox-E
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

भारत में बढ़ते Electric Bikes की डिमांड को देखते हुए Yamaha ने अपने स्पोर्ट स्कूटर Aerox 155 के इलेक्ट्रिक वर्ज़न Yamaha Aerox-E को पेश किया है। यह मॉडल न केवल स्टाइल और परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन है बल्कि Eco-Friendly Mobility की दिशा में यामाहा का बड़ा कदम भी है। यह स्कूटर अपनी बेहतरीन लुक और शानदार परफोर्मेंस के लिए हमेशा चर्चा में रहा है, और अब यह इलेक्ट्रिक वर्जन में भी दमदार होने वाला है। 

Yamaha Aerox-E

Yamaha Aerox-E Electric Scooter: दमदार परफॉर्मेंस और हाई रेंज

Yamaha Aerox-E को एक पावरफुल 9.5 kW Electric Motor से लैस किया गया है, जो लगभग 48 Nm का Peak Torque जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 106 किलोमीटर तक चल सकता है। यह रेंज शहरी और रोजमर्रा के उपयोग के हिसाब से बेहतरीन है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 kWh की Dual Removable Battery Pack दिया गया है, जिसे घर या ऑफिस में आसानी से चार्ज किया जा सकता है। रिमूवेबल बैटरी सिस्टम इसे और ज्यादा सुविधाजनक बनाता है।

Driving Modes और Smart Technology Features

Yamaha Aerox-E में तीन अलग-अलग Riding Modes – Eco, Standard और Power मिलते हैं। साथ ही इसमें एक Boost Mode भी दिया गया है जो थोड़े समय के लिए अतिरिक्त पावर देता है। टेक्नोलॉजी के मामले में भी यह स्कूटर काफी एडवांस है। इसमें 5-inch TFT Display, Bluetooth Connectivity ,Turn-by-Turn Navigation, Smart Key System और Reverse Assist Mode जैसी सुविधाएं दी गई हैं, जो इसे Smart Electric Scooter की कैटेगरी में शानदार बनाती हैं।

Yamaha Aerox-E

Design और Comfort: स्पोर्टी लुक के साथ मॉडर्न टच

डिजाइन की बात करें तो Yamaha Aerox-E का लुक इसकी पेट्रोल वर्ज़न की तरह ही स्पोर्टी और एग्रेसिव रखा गया है। इसमें Twin LED Headlamps, Sharp Body Lines और 14-inch Alloy Wheels दिए गए हैं, जो इसे Premium Look देते हैं। इसका कुल वजन करीब 139 किलोग्राम है, जो कि Aerox 155 से थोड़ा अधिक है, लेकिन बैटरी और मोटर के कारण स्थिरता बेहतर बनती है।

Safety Features: सुरक्षित और भरोसेमंद राइडिंग अनुभव

ब्रेकिंग सिस्टम में Front और Rear Disc Brakes, Single-Channel ABS, और Traction Control System शामिल है। ये फीचर्स राइडिंग को सुरक्षित और स्मूद बनाते हैं।

Yamaha Aerox-E

Yamaha Aerox-E Price और Launch Details

हालांकि Yamaha ने अभी तक Yamaha Aerox-E की कीमत (Price) और भारत में लॉन्च डेट (Launch Date in India) का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे 2026 की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।