Xiaomi जल्द ही अपना प्रीमियम फ्लैगशिप फोन Xiaomi 17 Pro Max भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। चीन में लॉन्च के बाद अब भारतीय मार्केट में इसकी एंट्री की उम्मीद की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्मार्टफोन 2026 की पहली तिमाही में लांच हो सकता है और अपने क्लास-लीडिंग फीचर्स की वजह से पहले ही सुर्खियों में है।

प्रीमियम डिस्प्ले LTPO Technology के साथ
LTPO AMOLED Display वाले Xiaomi 17 Pro Max में 6.9-इंच का स्मूद और अल्ट्रा-ब्राइट पैनल दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। बड़ा और शार्प डिस्प्ले इसे वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन विकल्प बनाता है। इसकी ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट लेवल इसे प्रीमियम सेगमेंट का एक शानदार डिवाइस बनाते हैं।
- फोन के डिजाइन में प्रीमियम मटेरियल, कर्व्ड बॉडी और IP68 Water-Dust Resistance शामिल हो सकते हैं। कलर विकल्पों में Pink, Black, Green और White जैसे आकर्षक शेड मिलने की संभावना है, जो इसके लुक को और भी लक्ज़री बनाते हैं।
हाईलाइट फीचर Magic Back Screen
इस फोन का सबसे बेहतरीन फीचर है इसका Magic Back Screen, यानी रियर पैनल पर सेकेंडरी डिस्प्ले। यह स्क्रीन नोटिफिकेशन, म्यूज़िक कंट्रोल, टाइमर, कैमरा प्रीव्यू जैसी कई स्मार्ट फंक्शनलिटी सपोर्ट करती है। यह फीचर डिजाइन को futuristic बनाता है और इसे अन्य फ्लैगशिप से अलग पहचान देता है।
पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर
Xiaomi 17 Pro Max को परफॉरमेंस के मामले में पॉवर देने के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 Processor मिलता है,जो next- Gen की स्पीड, मल्टी-टास्किंग और हाई-एंड गेमिंग के लिए बेहद दमदार प्रदर्शन करेगा। फोन HyperOS 3 (Based on Android 16) पर चलेगा, जो स्मूद नेविगेशन और ऑप्टिमाइज्ड परफॉर्मेंस प्रदान करेगा।

50MP वाला ट्रिपल Camera सेटअप Leica Optimization के साथ
इस डिवाइस में Triple 50MP Camera Setup दिया जा सकता है, जिसमें वाइड एंगल, अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल होंगे। Leica Image Tuning के साथ आने वाला इसका कैमरा सेटअप फोटो और वीडियो क्वालिटी को प्रो-लेवल पर ले जाने का दावा करता है। 5x ऑप्टिकल ज़ूम और AI ऑप्टिमाइजेशन की वजह से यह मोबाइल फोटोग्राफी लवर्स के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकता है।
7500mAh बैटरी 100W Fast Charging के साथ
Xiaomi 17 Pro Max में दी गई 7500mAh Ultra-Long Battery इसे लंबे समय तक चलने वाला डिवाइस बनाती है। इसके साथ आने वाला 100W Wired Fast Charging और 50W Wireless Charging यूज़र्स को बिना रुकावट के पावरफुल उपयोग सुनिश्चित करता है। भारी गेमिंग या डे-लॉन्ग यूज़ में भी यह फोन आसानी से टिक सकता है।
Xiaomi 17 Pro Max Price in India
चीन में इसकी शुरुआती कीमत लगभग CNY 5,999 रही थी। भारत में इसका बेस मॉडल ₹73,999 – ₹79,999 के बीच लॉन्च हो सकता है। टॉप मॉडल की कीमत ₹1 लाख तक जा सकती है, खासकर 1TB Storage और 16GB RAM वेरिएंट में।









