Xiaomi 15T Series 6.83-इंच Display और Offline Calling फीचर के साथ दमदार Battery और नया Telephoto Lens

Xiaomi 15T series
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Xiaomi ने अपनी नई Xiaomi 15T series लांच की है, जिसमें Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro शामिल हैं। ये स्मार्टफोन सिर्फ बड़े डिस्प्ले और दमदार बैटरी ही नहीं, बल्कि कैमरा टेक्नोलॉजी और ऑफलाइन कॉलिंग जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। Pro मॉडल में नया 5x टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जो मोबाइल फोटोग्राफी को शानदार है।

Xiaomi 15T series

बड़ा डिस्प्ले और प्रीमियम डिज़ाइन

Xiaomi ने अपनी नई Xiaomi 15T series में बड़ा और शानदार डिस्प्ले दिया है। दोनों मॉडल में 6.83-इंच का OLED स्क्रीन है, जो बेहतरीन विज़ुअल एक्सपीरियंस देता है। Xiaomi 15T में 120Hz रिफ्रेश रेट है जबकि Pro वर्ज़न में 144Hz तक का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, दोनों ही स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहते हैं।

कैमरा और नया टेलीफोटो लेंस

Xiaomi 15T और 15T Pro दोनों ही 50MP के Leica कैमरा के साथ आते हैं। जहाँ Xiaomi 15T में 2x टेलीफोटो लेंस दिया गया है, वहीं Pro मॉडल में नया 5x ऑप्टिकल ज़ूम टेलीफोटो लेंस शामिल किया गया है। यह फीचर खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए है, जो डिटेल्ड और लॉन्ग-डिस्टेंस फोटोग्राफी पसंद करते हैं। साथ ही, AISP 2.0 इमेज प्रोसेसिंग सिस्टम फोटो को और भी नैचुरल और शार्प बनाता है।

बैटरी और चार्जिंग कैपेसिटी

Xiaomi 15T Series में 5500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है। चार्जिंग के मामले में Xiaomi 15T 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जबकि Pro मॉडल को 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिलती है। इसका मतलब है कि बैटरी लाइफ और चार्जिंग स्पीड दोनों ही बेहतर हैं।

Xiaomi 15T series

ऑफलाइन कॉलिंग फीचर

Xiaomi ने इस सीरीज़ में एक बेहद यूनिक फीचर दिया है, जिसे Offline Communication Mode कहा जा रहा है। इसके जरिए दो Xiaomi 15T सीरीज़ के स्मार्टफोन बिना नेटवर्क और Wi-Fi के भी आपस में कॉल कर सकते हैं। Xiaomi 15T Pro में यह रेंज लगभग 1.9 किलोमीटर है, जबकि 15T में यह करीब 1.3 किलोमीटर तक सीमित है। यह फीचर खासतौर पर ट्रेकिंग और ऐसे इलाकों में उपयोगी है, जहाँ नेटवर्क कनेक्टिविटी कमजोर रहती है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Xiaomi 15T Pro को पावर देता है MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर, जबकि Xiaomi 15T में Dimensity 8400 Ultra चिपसेट दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आते हैं, जिससे हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग और स्मूद मल्टीटास्किंग का अनुभव मिलता है।

Xiaomi 15T series कीमत

कीमत की बात करें तो Xiaomi 15T की शुरुआती कीमत लगभग €649 (करीब ₹58,000) और Xiaomi 15T Pro की कीमत लगभग €799 (करीब ₹71,000) बताई जा रही है।