War 2 OTT Release Netflix Update: थिएटर के बाद अब घर बैठे देखिए ऋतिक और एनटीआर की जबरदस्त जंग

War 2 OTT Release
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

War 2 ने शुरुआत से ही जबरदस्त चर्चा बटोरी। यह फिल्म YRF Spy Universe का हिस्सा है और इसे डायरेक्ट किया है अयान मुखर्जी ने। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की एक्शन–पैक्ड जोड़ी ने दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींचा।

War 2 OTT Release

बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

War 2 को बड़े स्तर पर तैयार किया गया, जिसका अनुमानित बजट 300–400 करोड़ रुपये के बीच बताया गया। हालांकि शुरुआती दिनों में फिल्म ने शानदार ओपनिंग की, लेकिन आगे चलकर इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई।

  • भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन लगभग ₹230 करोड़ तक पहुंचा।
  • वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹350 करोड़ तक दर्ज किया गया।

यह आंकड़े दर्शाते हैं कि फिल्म ने अच्छी कमाई तो की, लेकिन बजट और उम्मीदों की तुलना में इसका प्रदर्शन कुछ कमज़ोर रहा।

War 2 OTT Release की अपडेट

अब दर्शकों को सबसे ज्यादा इंतजार है War 2 OTT Release का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के डिजिटल राइट्स Netflix ने हासिल किए हैं।

War 2 OTT Release
  • ओटीटी पर फिल्म की संभावित रिलीज़ डेट सितंबर के आखिर या अक्टूबर की शुरुआत बताई जा रही है।
  • कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म 9 अक्टूबर 2025 से स्ट्रीम हो सकती है।
    हालांकि, Netflix और निर्माताओं ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

War 2 की सबसे बड़ी चुनौती थी इसकी स्टोरीलाइन और स्क्रिप्ट। भले ही एक्शन सीक्वेंस और स्टारकास्ट दमदार रही, लेकिन कहानी में मजबूती की कमी दर्शकों को खली। इसके अलावा फिल्म रिलीज़ होते ही पाइरेसी की चपेट में भी आ गई, जिससे ओटीटी और बॉक्स ऑफिस दोनों पर असर पड़ा।