Vivo ने अपने Y सीरीज में दो नए मॉडल लांच किये है,Vivo Y31 5G और Vivo Y31 Pro 5G दोनों ही फोन बड़ी 6,500mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है,और इसका प्रीमियम लुक इसे और भी बेहतर बनाता है,साथ ही इसकी कम कीमत ग्राहकों के लिए जबरदस्त होने वाला है |

Vivo Y31 5G बजट सेगमेंट का दमदार विकल्प
इस फोन में 6.68 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। इसमें Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल और हल्के गेमिंग के लिए बेहतर है।


Vivo Y31 5G कैमरा और कीमत
इस फोन में कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 6,500mAh की बैटरी और 44W चार्जिंग इसे लंबे समय तक चलने वाला फोन बनाती है। साथ ही इसकी 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए कीमत सिर्फ ₹14,999 और 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए ₹16,499 रखी गई है। यह फोन Rose Red और Diamond Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Vivo Y31 Pro 5G परफॉर्मेंस और स्टाइल का कॉम्बो
Vivo Y31 Pro 5G उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो पावरफुल परफॉर्मेंस और बेहतर डिस्प्ले चाहते हैं। इसमें 6.72 इंच का Full HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।


प्रोसेसर और कैमरा
यह फोन MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट के साथ आता है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है और पावर एफिशिएंसी के साथ-साथ स्मूद परफॉर्मेंस भी देता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्टोरेज ऑप्शन की बात करें तो इसमें 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध हैं।साथ ही इस फोन की कीमत की बात करे तो बेस वेरिएंट ₹18,999 और हाई एंड वेरिएंट ₹20,999 रखी गई है। कलर ऑप्शन में यह Mocha Brown और Dreamy White शेड्स में available है |









