FunTouch OS को टाटा, अब Vivo और iQOO फोन्स में मिलेंगे Origin OS 6 का पावरफुल एक्सपीरियंस

Origin OS 6
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Vivo और iQOO यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट आने वाला है। कंपनी ने अपने पुराने FunTouch OS को हटाकर नया Origin OS 6 लांच करने का फैसला किया है। यह नया इंटरफ़ेस Android 16 पर आधारित होगा और शुरुआत होगी आने वाली Vivo X300 सीरीज़ और iQOO 15 से।

Origin OS 6

Origin OS 6 में क्या है नया

  • नई डिज़ाइन language : Origin OS 6 को “Comfort Engineering” कॉन्सेप्ट पर तैयार किया गया है, जो विज़ुअल एक्सपीरियंस को और बेहतरीन बनाएगा। इसमें बेहतरीन लाइट इफेक्ट्स, शैडो इफेक्ट्स और बेहतर एनिमेशन शामिल होंगे।
  • AI का ज़्यादा use : यह नया सिस्टम यूज़र को स्मूद और नैचुरल बातचीत जैसा अनुभव देगा। साथ ही इसमें Xiao V Memory 2.0 जैसी एडवांस मेमोरी मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी होगी।
  • कस्टमाइज़ेशन : FunTouch OS की तुलना में नया Origin OS 6 ज्यादा फ्लेक्सिबल होगा, जिससे यूज़र्स अपनी पसंद के अनुसार इंटरफ़ेस को ढाल सकेंगे।

लॉन्च टाइम

Vivo अपने Developer Conference में 10 अक्टूबर 2025 को चीन में Origin OS 6 की पहली झलक दिखा सकता है। उम्मीद है कि Vivo X300 सीरीज़ और iQOO 15 इस सिस्टम पर चलने वाले पहले डिवाइस होंगे। हालांकि, भारत में इसकी एंट्री कब होगी, इस पर अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है। लेकिन vivo ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी है |

क्यों खास है यह बदलाव?

  1. बेहतर यूज़र एक्सपीरियंस – स्मूद इंटरफ़ेस और AI फीचर्स के साथ एक मॉडर्न स्मार्टफोन अनुभव।
  2. मार्केट में competition – Xiaomi और Realme जैसी कंपनियों से मुकाबले के लिए एक मजबूत कदम।

Vivo और iQOO का FunTouch OS को छोड़कर Origin OS 6 पर जाना सिर्फ UI का बदलाव नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि कंपनी यूजर्स को नया और लेटेस्ट अनुभव देने के लिए पूरी तरह तैयार है।