Vijay Deverakonda एक लोकप्रिय भारतीय अभिनेता और निर्माता हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में अपने दमदार अभिनय और अनोखी शैली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे किरदारों से की, लेकिन आज वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल और चर्चित अभिनेताओं में से एक हैं।
Vijay Deverakonda की फिल्म Kingdom की जानकारी

Kingdom film आज से सिनेमा घरो में चलने लगेगी , 31जुलाई को इसका रिलीज डेट है | हिंदी टीज़र में रणबीर कपूर ने वॉइस ओवर दिया है। फिल्म में एक्शन के साथ-साथ इमोशनल ड्रामा और बड़े पैमाने पर विजुअल इफेक्ट्स दिखाए जाएंगे। यह फिल्म तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज़ होगी।
Vijay Deverakonda का प्रारंभिक जीवन

Vijay Deverakonda का पूरा नाम विजय देवरकोंडा गोवर्धन राव है | जन्म 9 मई 1989 आचंपेट, तेलंगाना, भारत में हुआ | उनके पिता देवरकोंडा गोवर्धन राव एक टीवी निर्देशक थे और माता माधवी देवरकोंडा गृहिणी हैं। उनके छोटे भाई आनंद देवरकोंडा भी एक अभिनेता हैं। उन्होंने हैदराबाद पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की और उसके बाद बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री हासिल की।
करियर
विजय देवरकोंडा ने अपने करियर की शुरुआत 2011 में फिल्म “नुव्विला” से की, लेकिन उन्हें असली पहचान 2015 में आई फिल्म “यव्वडे सुब्रमण्यम” से मिली। इसके बाद उनकी 2017 की फिल्म “अर्जुन रेड्डी” ब्लॉकबस्टर साबित हुई और उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। विजय अपनी बेबाक और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। उनका ड्रेसिंग स्टाइल युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय है। वह अपने फैन्स से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।









