Vidyut Jammwal Street Fighter भारतीय मार्शल आर्टिस्ट और एक्शन स्टार विद्युत जामवाल अब हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाने जा रहे हैं। मशहूर वीडियो गेम पर आधारित आने वाली लाइव-एक्शन फिल्म स्ट्रीट फाइटर में वे ‘धलसिम’ (Dhalsim) का किरदार निभाएंगे। यह खबर न केवल उनके फैंस के लिए रोमांचक है बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए भी गर्व की बात है।
Vidyut Jammwal Street Fighter मूवी के बारे में

यह फिल्म Legendary Pictures और Capcom के सहयोग से बनाई जा रही है। निर्देशन की कमान किताओ सकुराई (Kitao Sakurai) के हाथों में है, जो अपने बेहतरीन प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की शूटिंग अगस्त 2025 से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होगी।
धलसिम कौन हैं

धलसिम, स्ट्रीट फाइटर गेम सीरीज का एक लोकप्रिय और अनोखा किरदार है, जो पहली बार 1991 में Street Fighter II में नजर आया था। वह एक योग साधु है, जिसकी खासियत उसकी लचकदार बॉडी, अलौकिक शक्तियां और आग उगलने की कला (Yoga Fire) है। उसका किरदार शांति और आध्यात्मिकता का प्रतीक है, जो लड़ाई सिर्फ अपनी प्रजा की रक्षा के लिए करता है।
Vidyut Jammwal Street Fighter क्यों हैं परफेक्ट धलसिम

Vidyut Jammwal Street Fighter असली जीवन में भी कलारिपयट्टु, कुंग फू, जिउ-जित्सु और एमएमए जैसी मार्शल आर्ट्स में निपुण हैं। कमांडो, सनक और खुदा हाफिज जैसी फिल्मों में अपने स्टंट खुद करने के लिए मशहूर विद्युत का व्यक्तित्व इस किरदार के लिए एकदम सटीक माना जा रहा है। उनके जुड़ने से न केवल किरदार को असली मार्शल आर्ट्स का स्पर्श मिलेगा, बल्कि भारतीय संस्कृति की प्रामाणिकता भी पर्दे पर झलकेगी।
फिल्म में स्टार कास्ट

फिल्म में कई बड़े नाम शामिल हैं, जैसे: जेसन मोमोआ – ब्लांका , नोआ सेंटिनियो – केन, एंड्रयू कोजी – रियू, रोमन रेंस – अकुमा, कैलीना लियांग – चुन-ली, 50 सेंट – बालरोग, डेविड डास्टमालचियन – एम. बायसन, कोडी रोड्स – गाइल, हिरोओकी गोटो – ई. होंडा |
भारतीय फैंस की उम्मीदें
Vidyut Jammwal has been cast as Dhalsim in the ‘STREET FIGHTER’ live-action film.
— The Hollywood Handle (@HollywoodHandle) July 15, 2025
(Via: Deadline) pic.twitter.com/A0T8fRSU0n
विद्युत जामवाल का यह हॉलीवुड डेब्यू भारतीय दर्शकों के लिए गर्व का क्षण है। उनके धलसिम के रूप में स्क्रीन पर आने से न केवल भारतीय मार्शल आर्ट की पहचान विश्व स्तर पर बढ़ेगी, बल्कि हॉलीवुड फिल्मों में भारतीय कलाकारों की नई राह भी खुलेगी।









