Vice President Election 2025 का परिणाम आ चुका है। NDA के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन को देश का 15वां उपराष्ट्रपति चुना गया है। उन्होंने विपक्षी गठबंधन INDIA Bloc के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुधर्शन रेड्डी को हराया। इस चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत लगभग 96-98% रहा। सी.पी. राधाकृष्णन को 452 वोट मिले जबकि सुधर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। यानी 152 वोटों का अंतर रहा, जो हाल के वर्षों में उपराष्ट्रपति चुनावों में सबसे कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।
Vice President Election 2025 समय से पहले क्यों हुआ

Vice President Election 2025 विशेष रहा क्योंकि मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जुलाई 2025 में स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में संविधान के अनुसार समय से पहले चुनाव कराना जरूरी हो गया। 1987 के बाद यह पहली बार है जब देश को समय से पहले नया उपराष्ट्रपति चुनना पड़ा।
Vice President Election 2025 राजनीतिक प्रतिक्रिया और महत्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राधाकृष्णन को जीत की बधाई देते हुए कहा कि उनका अनुभव और संवैधानिक प्रतिबद्धता देश को नई दिशा देंगे। वहीं, विपक्षी दलों ने कहा कि वे अपनी “विचारधारात्मक लड़ाई” आगे भी जारी रखेंगे। यह चुनाव सिर्फ सत्ता का नहीं बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और विचारधारा का भी प्रतीक बना।









