Infinix Hot 60i 5G उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प बन सकता है जो कम बजट में 5G कनेक्टिविटी, दमदार बैटरी, बेहतर प्रोसेसर और आधुनिक फीचर्स चाहते हैं। इस कीमत पर इतना बैलेंस्ड पैकेज मिलना मुश्किल है, और यही इस फोन की सबसे बड़ी ताकत होगी।

डिज़ाइन और कलर ऑप्शन्स
Infinix ने Hot 60i 5G को स्टाइलिश और मॉडर्न लुक के साथ तैयार किया है। बैक पैनल पर हॉरिज़ॉन्टल कैमरा मॉड्यूल है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और ड्यूल LED फ्लैश शामिल है। फोन चार बेहतरीन रंगों में लॉन्च होगा -Shadow Blue, Monsoon Green, Sleek Black और Plum Red जिससे यूज़र्स अपनी पसंद का शेड चुन सकेंगे।
पावरफुल परफॉर्मेंस और बैटरी बैकअप
इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर लगाया गया है, जो स्मूथ परफॉर्मेंस और 5G कनेक्टिविटी दोनों प्रदान करता है। सबसे खास फीचर इसकी 6,000mAh की बैटरी है, जो लंबे समय तक चार्जिंग की चिंता से मुक्त रखेगी। चाहे गेमिंग हो, स्ट्रीमिंग या कॉलिंग,एक बार चार्ज करने के बाद यह दिनभर आसानी से चलेगा।
Infinix Hot 60i 5G AI फीचर्स
Infinix Hot 60i 5G को IP64 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहता है। कंपनी का दावा है कि यह TÜV सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जो इसे 5 साल तक लैग-फ्री परफॉर्मेंस देने में सक्षम बनाता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 15 आधारित XOS इंटरफ़ेस पर काम करेगा, जिसमें कई स्मार्ट AI फीचर्स दिए गए हैं, जैसे AI Eraser, Circle to Search, AI Call Translation, AI Wallpaper, AI Image Generator और AI Extender।
Infinix Hot 60i 5G की कीमत
हालांकि कंपनी ने आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अनुमान है कि इसकी लॉन्च प्राइस ₹10,000 के आसपास होगी।









