भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया तेजी से बदल रही है और Ultraviolette F77 इस बदलाव का प्रतीक बन चुकी है। यह सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में क्रांति है। बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी Ultraviolette Automotive द्वारा यह बाइक न सिर्फ डिजाइन में शानदार है, बल्कि इसकी रेंज, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी भी इसे बाकि सबसे अलग बनाती है।

Ultraviolette F77 डिज़ाइन :
Ultraviolette F77 का डिज़ाइन एयरक्राफ्ट यानी फाइटर जेट से प्रेरित है। इसकी बॉडी एयरोडायनामिक है, जिसमें शार्प एजेस, एलईडी लाइट्स और एक आक्रामक लुक शामिल है। यह बाइक तीन रंगों में उपलब्ध है – Airstrike, Shadow, और Laser, जो इसे एक प्रीमियम और आधुनिक लुक देते हैं।
Ultraviolette F77 बैटरी और रेंज :
Ultraviolette F77 दो बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है- SRB7 (7.1 kWh) और SRB10 (10.3 kWh)
- SRB7 की रेंज 206 किलोमीटर है।
- SRB10 की रेंज 307 किलोमीटर तक जाती है, जो भारत की सबसे लंबी रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक बाइक है।
चार्जिंग की बात करें तो स्टैंडर्ड AC चार्जर से यह बाइक प्रति घंटे 35 किमी की चार्जिंग देती है, जबकि Boost चार्जर से 75 किमी प्रति घंटा तक। लगभग 1.5 घंटे में 80% चार्ज संभव है। कंपनी बैटरी पर 8 साल या 1 लाख किमी तक की वारंटी देती है।

Ultraviolette F77 मोटर और परफॉर्मेंस :
Ultraviolette F77 में पर्मानेंट मैग्नेट AC मोटर दी गई है जो लगभग 30 kW (40 HP) की पावर और 100 Nm तक का टॉर्क देती है।
- 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार यह बाइक मात्र 2.8–3.4 सेकंड में पकड़ लेती है।
- टॉप स्पीड वेरिएंट पर निर्भर करते हुए 140–155 किमी/घंटा तक जाती है।
बाइक में तीन राइड मोड मिलते हैं:
- Glide – बेहतर माइलेज के लिए
- Combat – संतुलित राइड
- Ballistic – अधिकतम पावर और स्पीड के लिए
Ultraviolette F77 वेरिएंट्स :
कंपनी ने F77 के कई वेरिएंट पेश किए हैं, जैसे
- F77 Recon (2024) – 323 किमी की रेंज और बेहतर सेफ्टी
- F77 SuperStreet (2025) – आरामदायक राइडिंग के लिए नया हैंडलबार और वही दमदार परफॉर्मेंस
- F77 Space Edition – सिर्फ 10 यूनिट्स बनाए गए, जो भारत के चंद्रयान मिशन को समर्पित हैं। इसकी कीमत ₹5.6 लाख है और इसमें एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम का इस्तेमाल हुआ है।

वैश्विक विस्तार
Ultraviolette अब भारत तक सीमित नहीं है। कंपनी ने F77 Mach 2 और SuperStreet को फ्रांस सहित 10 यूरोपीय देशों में लॉन्च किया है। इनकी शुरुआती कीमत €8,990 रखी गई है, जिससे यह बाइक ग्लोबल मार्केट में अपना पहचान बना रही है।
Ultraviolette F77 कीमत :
| वेरिएंट | बैटरी | रेंज | टॉप स्पीड | 0–60 किमी/घंटा | कीमत (एक्स-शो रूम) |
| F77 Original | 7.1 kWh | 206 km | 140 km/h | 3.4 सेकंड | ₹3.80 लाख |
| F77 Recon | 10.3 kWh | 307 km | 147 km/h | 3.1 सेकंड | ₹4.55 लाख |
| F77 Limited | 10.3 kWh | 307 km | 152 km/h | 2.9 सेकंड | ₹5.50 लाख |
| F77 Space Edition | 10.3 kWh | 307 km | 152 km/h | 2.9 सेकंड | ₹5.60 लाख |
| F77 SuperStreet (2025) | 10.3 kWh | 323 km | 155 km/h | 2.8 सेकंड | ₹2.99 लाख (स्टार्टिंग) |
डिस्क्लेमर : इस लेख में उपस्थित जानकारी इंटरनेट पर उपस्थित श्रोतो से ली गयी है , अतः इसके कीमत में शहर और प्रदेश के आधार पर बदलाव हो सकती है , इसलिए इसको लेने से पहले Ultraviolette के नजदीकी स्टोर से जरुर पता करे |









