अगर आप एक ऐसा Electric Scooter ढूंढ रहे हैं, जिसमें लंबी रेंज, स्मार्ट फीचर्स और स्टाइलिश लुक मिले, तो TVS Orbiter Electric Scooter आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यह न सिर्फ आपकी जेब पर हल्का पड़ेगा, बल्कि आने वाले समय में आपको पेट्रोल खर्च से भी राहत दिलाएगा।

दमदार Battery Range और Smooth Performance
यदि आप प्रतिदिन बाइक से ज्यादा आवागमन करते है तो यह TVS Orbiter EV आपके लिए बेहतरीन आप्शन हो सकता है। इसमें 3.1 kWh की बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर 158 km Range देती है। वहीं, रियल-लाइफ कंडीशन में यह आसानी से 120 km तक का सफर कर सकती है।
- इतना ही नहीं, इसकी स्मूद राइड और साइलेंट परफॉर्मेंस आपको पेट्रोल स्कूटर से बिल्कुल अलग एहसास दिलाएगी।

Features जो दिल जीत लेंगे
TVS ने Orbiter को सिर्फ बजट-फ्रेंडली ही नहीं बल्कि स्मार्ट भी बनाया है।
- Cruise Control, Hill Hold Assist और Reverse Parking Mode जैसे फीचर्स आमतौर पर महंगे EVs में देखने को मिलते हैं, लेकिन यहां आपको किफायती प्राइस पर मिल जाते हैं।
- इसमें लगा Digital Display with Bluetooth आपके स्मार्टफोन से कनेक्ट होकर Turn-by-Turn Navigation और कॉल-मैसेज अलर्ट दिखाता है।
- सुरक्षा के लिहाज़ से इसमें Theft Alert, Crash Alert और Geo-fencing जैसी टेक्नोलॉजी दी गई है।
- USB Charging Port और OTA अपडेट्स इसे और भी शानदार बनाते हैं।

Design और कलर ऑप्शंस
TVS Orbiter EV का डिज़ाइन देखते ही आपको मॉडर्न और स्टाइलिश फीलिंग देगा। इसकी LED हेडलाइट और ड्यूल-टोन बॉडी इसे प्रीमियम लुक देती है। कंपनी ने इसे खासतौर पर युवा राइडर्स और फैमिली कस्टमर्स को ध्यान में रखकर बनाया है।
- यह स्कूटर 6 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है – Neon Sunburst, Stratos Blue, Lunar Grey, Stellar Silver, Cosmic Titanium और Martian Copper।
TVS Orbiter EV Price (कीमत)
TVS Orbiter EV की कीमत ₹99,900 इतनी रखी गयी है जो इसे सीधे Ola S1X, Ather Rizta और Vida VX2 जैसे Electric Scooters को टक्कर देता है। किफायती दाम, भरोसेमंद ब्रांड और स्मार्ट फीचर्स इसे मार्केट में एक स्ट्रॉन्ग competitor बनाता हैं।









