TVS हमेशा से अपनी scooty के different डिजाईन के वजह से जानि जाती है और इस बार तो TVS NTORQ 150 लांच के बाद चर्चा में है,क्योकि इसका लुक स्पोर्टी रखा गया है, इसमें विंगलेट्स, जेट-स्टाइल वेंट्स, प्रोजेक्टर हेडलैम्प और टी-शेप टेललाइट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जो इस स्कूटी को बाकि सभी से अलग और शानदार बनाते है |

टेक्नोलॉजी से भरपूर फीचर्स
TVS NTORQ 150 सिर्फ लुक्स में ही नहीं, बल्कि फीचर्स में भी काफी एडवांस है। इसमें स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी, Alexa सपोर्ट, OTA अपडेट्स, और फुल TFT डिस्प्ले जैसे हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं। इसमें ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रैश और थेफ्ट अलर्ट, हैज़र्ड लैंप जैसी सुविधाएँ मौजूद हैं। जो इसे टेक्नोलॉजी में भी आगे रखती है |

इंजन और परफॉर्मेंस
NTORQ 150 में 149.7cc O3CTech इंजन मिलता है , जो 13.2 PS की पावर और 14.2 Nm का टॉर्क देता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 6.3 सेकंड में पकड़ लेता है और इसकी टॉप स्पीड 104 किमी/घंटा है। यही वजह है कि इसे सेगमेंट का सबसे तेज़ और परफॉर्मेंस में दमदार स्कूटर कहा जा रहा है।


- टीवीएस ने NTORQ 150 को दो वेरिएंट्स में पेश किया है – स्टैंडर्ड और TFT वेरिएंट। इसमें ग्राहकों को कई आकर्षक कलर ऑप्शन्स भी मिलते हैं, जिनमें Stealth Silver, Racing Red, Turbo Blue और Nitro Green शामिल हैं।
TVS NTORQ 150 की कीमत
यह स्कूटर सीधे तौर पर Yamaha Aerox 155 और Hero Xoom 160 जैसे स्कूटर्स को टक्कर देगा। क्योकि कीमत में टीवीएस ने इसे काफी कम रखा है। ₹1.19 लाख की शुरुआती कीमत पर यह स्कूटर न सिर्फ पावर और स्टाइल देता है बल्कि टेक्नोलॉजी और सेफ्टी में भी आगे है। जो इसे एक बेहतरीन स्कूटी बनाता है |









