TVS Motor Company ने अपनी स्पोर्टबाइक्स Apache RR 310 और TVS Apache RTR 310 को अब और भी सस्ता बना दिया है। सरकार ने हाल ही में प्रीमियम टू-व्हीलर्स पर लगने वाले GST को 28% से घटाकर 18% कर दिया है। इस कदम से न सिर्फ इन बाइक्स की कीमतों में कमी आई है, बल्कि ग्राहकों को खरीदारी पर सीधा फायदा भी मिल रहा है।

TVS Apache RR 310 Price Drop: अब पहले से सस्ती प्रीमियम स्पोर्टबाइक
TVS Apache RR 310 को पहले ही एक premium sportbike के तौर पर जाना जाता है। अब कीमत घटने के बाद यह और भी बेहतरीन आप्शन बन गई है।
- बेस वेरिएंट पर लगभग ₹21,759 तक की बचत हो रही है।
- टॉप वेरिएंट “Dynamic + Dynamic Pro Kit Race Replica” की कीमत में करीब ₹26,909 तक की कमी हुई है।
- Anniversary Edition (Glossy Black & Gold) अब ₹3,10,640 की एक्स-शोरूम कीमत में उपलब्ध है, जिसमें लगभग ₹26,360 तक की कमी मिली है।
यह बदलाव Apache RR 310 को उन युवाओं और राइडर्स के लिए बेहतरीन विकल्प बना देता है जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और बजट तीनों को एक साथ चाहते हैं।
TVS Apache RTR 310 New Price: दमदार फीचर्स के साथ सस्ता पैकेज
GST 2.0 का असर TVS की दूसरी बाइक TVS Apache RTR 310 पर भी साफ नजर आ रहा है।
- RTR 310 के बेस नॉन-BTO वेरिएंट की नई कीमत अब केवल ₹2,21,240 है।
- “Dynamic + Dynamic Pro Kit Sepang Blue” वेरिएंट की कीमत घटकर ₹2,93,140 हो गई है।
- वहीं, RTR 310 Anniversary Edition अब ₹2,86,690 में उपलब्ध है।
इस प्राइस कट के बाद RTR 310 अपने सेगमेंट की सबसे affordable premium sportbike बन गई है, जिसमें दमदार परफॉर्मेंस और आधुनिक डिजाइन दोनों शामिल हैं।
GST 2.0 ग्राहकों के लिए फायदेमंद?
इस GST कटौती से ग्राहकों को दो बड़े फायदे हुए हैं – पहला, अब उन्हें कम कीमत में हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्टबाइक मिल रही है। दूसरा, इस कदम से बाजार में competition भी बढ़ेगी। और अगर आप लंबे समय से TVS Apache RR 310 या RTR 310 खरीदने का सोच रहे थे, तो यह सही समय है। अब यह बाइक न केवल स्टाइलिश लुक्स और पावरफुल इंजन के लिए जानी जाती है, बल्कि अब यह जेब पर भी हल्की पड़ रही है।









