TVS Apache RTR 160 4V और 200 4V के नए वेरिएंट्स लॉन्च: स्टाइल और पावर का नया कॉम्बो

Apache RTR 160 4V
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

TVS मोटर कंपनी ने Apache सीरीज़ को और बेहतर अपग्रेड देते हुए Apache RTR 160 4V और RTR 200 4V के नए वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं। ये बाइक न सिर्फ दमदार लुक के साथ आती हैं, बल्कि इनमें एडवांस फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, जिससे राइडिंग का अनुभव और भी बेहतर हो गया है।और इसके अपग्रेडेड हेडलाइट इसको और भी स्पोर्टी लुक देते है |

Apache RTR 160 4V

डिज़ाइन और फीचर्स में बड़ा बदलाव

नए वेरिएंट्स में क्लास-D प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, LED DRLs और नया 5-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन और वॉइस असिस्ट का सपोर्ट मिलता है। वहीं लिमिटेड-एडिशन मॉडल्स में ब्लैक और शैम्पेन गोल्ड का प्रीमियम कलर स्कीम और ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स जोड़े गए हैं, जो इसे और भी शानदार बनाते हैं।

  • Apache RTR 160 4V लगभग 17 bhp की पावर जनरेट करती है जबकि RTR 200 4V करीब 20 bhp का आउटपुट देती है। खास बात यह है कि RTR 200 4V में अब ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल-चैनल ABS और स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे सेगमेंट में और मज़बूत बनाते हैं।

कलर आप्शन और लिमिटेड एडिशन

Apache RTR 160 4V अब Racing Red, Marine Blue और Matte Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। दूसरी ओर RTR 200 4V में Matte Black और Granite Grey कलर के साथ आती है। लिमिटेड-एडिशन बाइक में स्पेशल 20-Year बैज और USB चार्जिंग पोर्ट जैसी नई सुविधा भी शामिल की गई है।

  • TVS Apache ब्रांड की शुरुआत 2005 में हुई थी और 20 साल पूरे होने पर कंपनी ने इन नए वेरिएंट्स को लांच करके Apache की क्रेज को और मजबूत किया है।

Apache RTR 160 4V और RTR 200 4V के कीमत 

नए Apache की कीमतें अब और भी किफायती हैं। RTR 160 4V का शुरुआती प्राइस लगभग ₹1.28 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत ₹1.47 लाख तक जाती है। वहीं RTR 200 4V के टॉप वेरिएंट की कीमत ₹1.59 लाख तक तय की गई है। लिमिटेड-एडिशन मॉडल्स की कीमतें थोड़ी और ज्यादा रखी गई हैं।