20 Years Celebration पर TVS Apache RR 310 का नया Avatar: Speed, Style और Technology का जबरदस्त कॉम्बो

TVS RTR Apache 310
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

TVS ने बड़ी माइलस्टोन अचीव किया है क्योकि TVS के Apache सीरीज का सफलतापूर्वक 20 साल पूरा हुआ है ,और इसी मौके पर TVS ने  Apache RR 310 20th Anniversary Edition और बाकि सभी Apache के सीरीज का 20th Anniversary Edition लांच किया है जो अलग कलर के साथ वही पॉवर और परफॉरमेंस लेके आती है।

Apache RR 310

जब परफॉर्मेंस मिले प्रीमियम लुक से

इस लिमिटेड एडिशन की पहली झलक ही दिल जीत लेने वाली है। बाइक को एक नए ब्लैक और शैम्पेन-गोल्ड रंग में लाया गया है, जो इसे एक प्रीमियम और रेस-रेडी लुक देता है। टैंक पर उभरा हुआ “20-Year Anniversary” लोगो, खास ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और नई ग्राफिक्स सबसे अलग बनाते हैं।

  • Apache सीरीज में पहली बार एक USB चार्जर दिया गया है, जो आज के डिजिटल युग में बेहद काम का फीचर है।

Apache RR 310 20th Anniversary Edition इंजन पॉवर 

Apache RR 310

TVS ने RR 310 के पावरफुल इंजन को इस स्पेशल एडिशन में भी जैसा का तैसा रखा है। इसमें वही भरोसेमंद 312.2cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन है , जो लगभग 34–38 PS की ताकत और 28–29 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि उस एक्सिलरेशन का वादा करता है जिसे आप महसूस कर सकते हैं।

Apache 20th Anniversary Edition में क्या है खास 

  • Cornering ABS और Rear Wheel Lift Mitigation – ताकि हर मोड़ पर आप नियंत्रण में रहें
  • Launch Control और Traction Control – रेस ट्रैक का असली अनुभव
  • Transparent Clutch Cover – जो न सिर्फ लुक्स को बढ़ाता है, बल्कि टेक्नोलॉजी को भी शोकेस करता है
  • 5‑इंच TFT डिस्प्ले – मल्टी-इंफोर्मेशन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ
  • Sequential Turn Signal Lamps – जो हर मोड़ पर ध्यान खींचें
  • और सबसे अनोखा – Keyless Ignition, जो अब तक Apache में नहीं देखा गया था
Apache RR 310

कस्टम आप्शन 

TVS ने RR 310 के इस मॉडल को Built-To-Order (BTO) आप्शन के साथ लांच किया है, जिसमें आप Dynamic और Dynamic Pro किट्स चुन सकते हैं। इन किट्स में एडजस्टेबल सस्पेंशन, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (RT-DSC), और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। यह न केवल बाइक को परफॉर्मेंस बाइक बनाते हैं, बल्कि उसे आपके राइडिंग स्टाइल के अनुसार ढालते भी हैं।

 Apache RR 310 की कीमत

इस स्पेशल एडिशन Apache RR 310 की कीमत लगभग ₹3.37 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। यह कीमत इसे एक प्रीमियम सुपरस्पोर्ट बाइक की कैटेगरी में लाती है, लेकिन जब आप इसकी डिजाइन, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी को देखते हैं, तो यह एक “value-for-thrill” डील बन जाती है।