Travis Scott India Debut Live Concert: दिल्ली झूमे Circus Maximus World Tour के साथ, यादगार  Music Experience

Travis Scott
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अमेरिकी सुपरस्टार Travis Scott ने 18 अक्टूबर 2025 को Delhi Jawaharlal Nehru Stadium में अपनी India debut live performance दी। यह शो उनके Circus Maximus World Tour का हिस्सा था और भारतीय music fans के लिए एक ऐतिहासिक पल साबित हुआ। इस कार्यक्रम को BookMyShow Live द्वारा आयोजित किया गया, जिसने दर्शकों को international music experience का मौका दिया। और साथ ही एक ब्लॉकबस्टर परफॉरमेंस देखने का मौका दिया |

Travis Scott

स्टेज पर आते ही Travis Scott ने कहा, “This is my first show in Delhi, let’s show the world how Delhi pops!” उनके इस अंदाज ने स्टेडियम में मौजूद हजारों fans को झूमने पर मजबूर कर दिया।

Travis Scott Performance हाइलाइट्स

Travis Scott ने अपने हिट गानों जैसे Sicko Mode, Goosebumps, Butterfly Effect और FE!N से स्टेज को पूरी तरह रोशन कर दिया। खासकर FE!N की प्रस्तुति ने दर्शकों के excitement को और भी बढ़ा दिया। वहीं D*ugs You Should Try It के दौरान स्टेडियम में लाखों mobile lights जल उठीं, जिससे एक शानदार live concert experience देखने को मिला। शो की शुरुआत Canadian rapper NAV ने की, जिन्होंने अपने हिट गाने Lemonade से audience energy बढ़ाई और Travis के शानदार एंट्री के लिए माहौल तैयार किया।

Security और फैन्स का उत्साह 

इस बड़े live music event के लिए Delhi Police ने 1,800 जवान और 1,600 private security personnel को तैनात किया। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बावजूद, कुछ fans ने लंबी कतारों और टिकट की कीमतों पर असंतोष जताया, जिससे कुछ फैन्स निरास होकर लौटे |

Social Media रिएक्शन 

सोशल मीडिया पर fans ने अपने अनुभव साझा किए। कुछ वीडियो में खाली सीटें और सुस्त भीड़ दिखी। एक fan ने मज़ाकिया अंदाज में कहा, “I was dancing alone, rest were just standing.” लेकिन अधिकांश fans ने Travis Scott की performance की तारीफ की और इसे Delhi’s best live music event बताया।