Toyota ने अपनी पॉपुलर SUV, Urban Cruiser Hyryder का नया Aero Edition भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Toyota Hyryder Aero Edition अपने मैकेनिकल बदलाव के बजाय एक स्टाइलिंग अपडेट के साथ लांच किया गया है, जो इस गाड़ी को और भी प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देता है। इस एडिशन के अपडेट के लिए गाड़ी की कीमत में लगभग ₹31,999 की वृद्धि होगी और इसे सभी वेरिएंट्स पर उपलब्ध कराया गया है। Aero Edition पैकेज के जरिए ग्राहक अपनी existing Hyryder SUV को आसानी से अपडेट कर सकते हैं।

Aero Edition का खास स्टाइलिंग पैकेज
Toyota Hyryder Aero Edition में कई नए स्टाइलिंग एलिमेंट्स शामिल किए गए हैं जो SUV के लुक को पूरी तरह बदल देते हैं। इसमें फ्रंट स्पॉइलर, जो फ्रंट प्रोफाइल को और अधिक एग्रेसिव बनाता है, साइड स्कर्ट्स, जो साइड से देखने पर स्पोर्टी लुक देती हैं, और रियर स्पॉइलर, जो रियर डिज़ाइन को बेहतरीन और एरोडायनामिक बनाता है। इस पैकेज को चार रंग विकल्पों में पेश किया गया है: व्हाइट, सिल्वर, ब्लैक और रेड।
पावरट्रेन और फीचर्स
Hyryder Aero Edition में मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं। यह SUV दो पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है। पहला है Neo Drive पेट्रोल वर्जन, जिसमें 1.5-लीटर इंजन है और 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। दूसरा विकल्प है Strong Hybrid वर्जन, जो e-Drive ट्रांसमिशन के साथ आता है और 27.97 km/l तक माइलेज देता है। फीचर्स की बात करें तो Aero Edition में वेंटिलेटेड लेदर सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (Wireless Android Auto और Apple CarPlay), वायरलेस चार्जिंग, एंबियंट लाइटिंग और 360-डिग्री कैमरा जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और शानदार बनाती हैं।

Toyota Hyryder Aero Edition पैकेज की कीमत
Toyota Hyryder Aero Edition पैकेज की एक्स-शोरूम कीमत ₹31,999 है। यह सभी Hyryder वेरिएंट्स में उपलब्ध है और इसे किसी भी मौजूदा या नए वाहन में जोड़ा जा सकता है। इस पैकेज के माध्यम से ग्राहक अपनी SUV को स्टाइलिश और पर्सनलाइज्ड लुक दे सकते हैं। और साथ ही यह पैकेज पुराने वाले Hyryder को भी बेहतरीन लुक देकर ग्राहकों को मात्र 32,000 में एक बेहतरीन पैकेज का आप्शन देती है |









