They Call Him OG: Pawan Kalyan और Emraan Hashmi की Power-Packed फिल्म मचाएगी Netflix पर धमाल

They Call Him OG
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

तेलुगु सुपरस्टार Pawan Kalyan और बॉलीवुड एक्टर Emraan Hashmi की फिल्म They Call Him OG अब थिएटर से निकलकर OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज़ हो चुकी है। दर्शक इस फिल्म को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम जैसी भाषाओं में घर बैठे देख सकते हैं। यह एक एक्शन फिल्म है जो अपने दमदार किरदारों और इमोशनल ट्विस्ट से दर्शकों को एंटरटेन करती है। साथ ही हम सभी जानते है की इस फिल्म का थिएटर में दमदार परफॉरमेंस रहा इसी वजह से यह कहा जा सकता है, की यह OTT पर भी शानदार परफॉर्म करेगी |

They Call Him OG

They Call Him OG स्टोरीलाइन 

They Call Him OG फिल्म की कहानी ओजस गम्भीरा उर्फ OG (Pawan Kalyan) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कभी मुंबई अंडरवर्ल्ड का सबसे खतरनाक नाम हुआ करता था। कई सालों तक गायब रहने के बाद OG की वापसी तब होती है जब उसका साम्राज्य खतरे में पड़ जाता है। उसके सामने आता है नया दुश्मन Omi Bhau (Emraan Hashmi), जो अंडरवर्ल्ड का नया शासक बनना चाहता है। दोनों के बीच शक्ति, विश्वासघात और वफादारी की खतरनाक लड़ाई देखने लायक है।

स्टारकास्ट और टीम

Pawan Kalyan ने फिल्म में एक गैंगस्टर की भूमिका निभाई हैं। और साथ ही Emraan Hashmi का किरदार ओमी भाऊ फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज है। उनका नेगेटिव रोल दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। Priyanka Arul Mohan, Prakash Raj, और Sriya Reddy ने भी अपने अभिनय से मूवी को बेहतर बनाने में योगदान दिया है। फिल्म का निर्देशन Sujeeth ने किया है, जिन्होंने पहले “Saaho” जैसी एक्शन फिल्म बनाई थी।

क्यों देखें “They Call Him OG”?

अगर हम Power-Packed Performance की बात करे तो Pawan Kalyan का एंट्री सीन और एक्शन सीक्वेंस फिल्म की जान हैं। और साथ ही Emraan Hashmi का डेब्यू तेलुगु सिनेमा में नए अंदाज में देखने को मिलता है। इस जोड़ी ने फिल्म में एक अग्ग ही स्वैग ला दिया जिसे दर्शको ने खूब सराहा | साथ ही Multi -language Release के कारण देशभर में फिल्म का प्रभाव देखने को मिल रहा है।