कुछ कहानियाँ सिर्फ देखी नहीं जाती बल्कि महसूस की जाती हैं। The Abandons ऐसी ही एक कहानी है, दो महिलाओं की, जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग दुनिया में पैदा हुईं, लेकिन जिंदगी की लड़ाइयों ने दोनों को समान दर्द और समान हिम्मत दी। एक अपना बिखरता परिवार बचाने की कोशिश में है, दूसरी अपनी टूटती सत्ता को थामे रखने की। इस अनजान, कठोर वेस्टर्न दुनिया में जब जमीन, धर्म, खून और रिश्ते एक-दूसरे से टकराते हैं, तब इंसानियत की असली परीक्षा शुरू होती है। यह कहानी बताती है कि हर युद्ध के पीछे, हर संघर्ष के पीछे… एक धड़कता हुआ दिल भी होता है।

The Abandons वेबसीरीज स्टोरीलाइन
The Abandons एक वेस्टर्न-ड्रामा सीरीज है, जो 1850 के दशक के अमेरिका (Washington Territory) को बखूबी से दिखाता है। दो बिल्कुल अलग दुनिया की महिलाएं एक समृद्ध खनन व्यवसाय की मालकिन और दूसरी, अनाथ बच्चों की संरक्षक आपस में टकराती हैं। एक ओर है Constance Van Ness एक प्रभावशाली, ताकतवर और महत्वाकांक्षी मेट्रियार्क; दूसरी ओर है Fiona Nolan एक दयालु, धर्म और परिवार की आस्था में पली-बढ़ी महिला, जिसने खुद की संतान न होने पर अनाथ बच्चों को गोद लिया है और उन्हें अपना परिवार माना है।

ज़मीन विशेषकर चांदी से समृद्ध इलाके Jasper Hollow पर कब्ज़ा पाने की चाह दोनों परिवारों के बीच टकराव की जड़ बन जाती है। Constance की खनन-सम्पत्ति और सत्ता की भूख, Fiona की नैतिक मजबूती और परिवार के लिए प्रेम — यह द्वंद्व कहानी को बेहद शक्तिशाली बनाता है।
The Abandons cast और उनका संघर्ष
- Constance Van Ness — वह महिला जो अपने पति से मिली सम्पत्ति को और बढ़ाना चाहती है; खनन कंपनियों की मदद से Jasper Hollow की जमीन हथियाना उसकी प्राथमिकता है।
- Fiona Nolan — एक आयरिश कीथोलिक, जिसने अपनी पर्सनल पीड़ा (स्त्रीत्व, संतान न होना) को पीछे छोड़ा और अपने आसपास अनाथ व सताए हुए लोगों का परिवार बनाया। वह किसी भी कीमत पर अपने “found family” को बचाने के लिए तैयार है।
- दोनों परिवारों में रिश्ते, विश्वास, वफादारी, दायित्व और न्याय के मानक निर्णायक भूमिका निभाते हैं और उनकी टकराहट सिर्फ जमीन की नहीं, विचारों, आस्था और अस्तित्व की है।
ड्रामा, वेस्टर्न थीम— शक्ति और सीमाएं
The Abandons वेस्टर्न शैली की मिट्टी के संघर्ष, खनन, खतरनाक वेस्टर्न माहौल, कानून-व्यवस्था की कमी और पारिवारिक ड्रामा, नैतिक द्वंद्व, धर्म तथा वफादारी को मिलाकर पेश करता है। इस शो की सबसे बड़ी ताकत इसकी महिला किरदार है जिससे की यह सीरीज पुरुष प्रधान वाला ना होके महिलाओ के बेहतरीन किरदार को बखूबी दिखाता है।

फिर भी, शो हर जगह सफल नहीं है। कई बार script इतनी गहरी नहीं बन पाती कि चरित्रों को पूरी तरह उभारे- आचरण, संवाद, और पलों में “soap-opera” जैसा प्रभाव आ जाता है। युवा पात्रों के रोमांस कभी-कभी पूरी वेस्टर्न दुनिया की सच्चाई से कट कर आधुनिक ड्रामा जैसा दिखते हैं।
The Abandons देखना चाहिए या नहीं?
अगर आप वेस्टर्न शैली, पश्चिमी संघर्ष, खनन-भूमि, कानून-व्यवस्था की गिरावट, और महिलाओं की संघर्ष-कहानी के मिश्रण को देखना चाहते हैं तो आपके लिए The Abandons एक शानदार सीरीज होने वाली है। यह आपको action, family drama, moral conflict और power struggle सब कुछ देता है। लेकिन अगर आपकी उम्मीद है, कि यह शो क्लासिक और यथार्थ-प्रधान वेस्टर्न एक्सपीरियंस दे तो यह पूरी तरह उस लेवल तक नहीं पहुँचता।









