Tata Punch अब और सस्ती: ₹5.67 लाख से शुरू कीमत, दमदार फीचर्स और SUV जैसा स्टाइल

Tata Punch
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Tata Punch अब और भी सस्ती हो गयी है साथ ही इसके साथ त्यौहार का ऑफर भी मिल रहा है क्योकि इसमें अब GST2.0 लागु होने के कारण ये छुट मिल रहा है।GST rule के अनुसार पहले, 4 मीटर से कम लंबाई वाली और पेट्रोल या CNG इंजन वाली कारों पर 28% GST के साथ 1% सेस लिया जाता था, जिससे कुल TAX लगभग 29% होता था। अब सरकार ने सेस को हटाकर केवल 18% GST लागू किया है। यह नई दरें 22 सितम्बर 2025 से लागु होंगी। इस बदलाव का सीधा असर Tata Punch जैसी कॉम्पैक्ट SUV की कीमतों पर पड़ा है। जिससे ग्राहकों को बहुत फायदा होने वाला है |

Tata Punch

Tata Punch की नई कीमतें

GST का असर Tata Punch के लगभग सभी वेरिएंट्स पर देखा जा सकता है। अलग-अलग वेरिएंट्स में 5% से लेकर 8.5% तक की कमी आई हुई है। Tata Punch Pure वेरिएंट अब करीब ₹32,000 तक सस्ता हो गया है। वहीं Adventure Plus S वेरिएंट में लगभग ₹70,000 तक की बचत हो रही है। Creative Plus AMT (DT) वेरिएंट करीब ₹82,800 सस्ता हुआ है, जबकि Accomplished Plus Camo AMT (DT) की कीमत लगभग ₹87,900 घट गई है। यानी अब ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से ₹30,000 से लेकर ₹90,000 तक बचत कर सकते हैं।

Tata Punch

GST 2.0 लागु होने के बाद ग्राहकों को होने वाले फायदे

Tata Punch की कीमतों में कमी का सबसे बड़ा फायदा ग्राहकों को ऑन-रोड प्राइस पर देखने को मिलेगा, क्योंकि सभी अतिरिक्त खर्चे जैसे रजिस्ट्रेशन और बीमा एक्स-शोरूम कीमत पर आधारित होते हैं। इससे खरीदारों की जेब पर बोझ कम होगा। इसके अलावा पहले जिन वेरिएंट्स को महंगा समझा जाता था, अब वे ज्यादा किफायती और वैल्यू फॉर मनी साबित होंगे। CNG वेरिएंट्स में भी कीमत कम होने से बजट फ्रेंडली आप्शन मिल गया है, जो माइलेज और बचत दोनों में मदद करेगा।

Tata Punch

Tata Punch को लेने के फायदे 

Tata Punch पहले से ही अपने SUV-जैसे स्टाइलिश डिज़ाइन, दमदार बिल्ड क्वालिटी और सेफ्टी फीचर्स की वजह से ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। अब कीमतों में गिरावट ने इसे और भी बेहतर बना दिया है। पेट्रोल और CNG दोनों आप्शन उपलब्ध होने से ग्राहकों के पास ज्यादा चॉइस है। जो लोग एक कॉम्पैक्ट, स्टाइलिश और सेफ SUV तलाश रहे हैं, उनके लिए Tata Punch अब पहले से कहीं बेहतर डील साबित हो सकती है।