Tanvi The Great Movie: जब एक बच्ची के साहस ने दुनिया बदल दी

Tanvi The Great
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अनुपम खेर के निर्देशन वाली Tanvi The Great movie दर्शको को इसके स्टोरीलाइन की वजह से प्रभावित कर रही है, इस फिल्म को और खास बना रहे है अनुपम खेर जैसा की हम सभी जानते है की वो अभिनय की दुनिया में एक सफल अभिनेता है | इस फिल्म को Anupam Kher Studio और NFDC के संयुक्त निर्माण में तैयार किया है। यह अनुपम खेर की दूसरी निर्देशक भूमिका है, 23 वर्षों बाद Om Jai Jagdish (2002) के बाद वे वापस निर्देशन की कुर्सी पर लौटे हैं | 

Tanvi The Great

Tanvi The Great स्टोरीलाइन : 

यह फिल्म Tanvi Raina (Shubhangi Dutt) की कहानी है, जो ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से जूझती 21 वर्षीय युवती है। उसकी मां Vidya (Pallavi Joshi) जब विदेश जाती है, तब वह अपने दादा Col. Pratap Raina (Anupam Kher) के पास Lansdowne, उत्तराखंड में रहने जाती है ,जब वह अपने मारे गए पिता, कर्नल Samar Raina (Karan Tacker) का एक वीडियो देखती है जिसमें वे Siachen Glacier में भारतीय झंडा फहराने का सपना पूरा नहीं कर पाए, तो Tanvi इस उम्मीद को साकार करने की ठान लेती है। ऑटिज़्म को पार करते हुए वह भारतीय सेना में शामिल होने की चुनौती लेती है और प्रशिक्षण शुरू करती है, जहाँ Major Srinivasan (Arvind Swami) उसका मार्गदर्शन करते हैं |

Tanvi The Great

Tanvi The Great फिल्म का प्रदर्शन:

Tanvi The Great का विश्व प्रीमियर 2025 में Cannes Film Festival के Marché du Film सेक्शन में हुआ, जहाँ इसे दर्शकों से स्टैंडिंग ओवेशन मिला। मशहूर निर्देशक ओलिवर श्मिट्ज़ ने फिल्म को deeply moving यानी अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक बताया। इस मौके पर फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर न केवल सराहना हासिल की, बल्कि भारतीय सिनेमा के भावनात्मक पहलुओं को वैश्विक पहचान भी दिलाई।

यह फिल्म 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, जहाँ इसे सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलीं। कहानी, अभिनय और निर्देशन की प्रशंसा करते हुए इसे एक भावुक, लेकिन प्रेरणादायक पारिवारिक फिल्म कहा गया। इसके अतिरिक्त, अनुपम खेर के करीबी सहयोग से फिल्म को जल्द ही Netflix जैसे OTT प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज़ किए जाने की संभावना है, जिससे यह उन दर्शकों तक भी पहुंचेगी जो इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए।