Suresh Raina पूर्व भारतीय क्रिकेटर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध ऑनलाइन बेटिंग ऐप 1xBet मामले में पूछताछ के लिए तलब किया। यह पूछताछ 13 अगस्त 2025 को नई दिल्ली स्थित ED दफ़्तर में हुई, जहां रैना से लगभग 8 घंटे तक सवाल-जवाब किए गए।

Suresh Raina मामला क्या है
ED इस समय प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत 1xBet से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध सट्टेबाज़ी की जांच कर रही है। आरोप है कि 1xBet ने भारत में बैन होने के बावजूद कई सेलिब्रिटी और इन्फ्लुएंसर को अपने प्रमोशन के लिए इस्तेमाल किया। माना जा रहा है कि इन प्रमोशनों के जरिए न सिर्फ़ सट्टेबाज़ी को बढ़ावा मिला, बल्कि विदेशी मुद्रा और टैक्स चोरी से जुड़े नियमों का भी उल्लंघन हुआ।

Suresh Raina से ED ने क्या पूछा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ED ने सुरेश रैना से करीब 10 अहम सवाल पूछे, जिनमें शामिल थे: उन्होंने 1xBet का प्रचार क्यों और कब शुरू किया? क्या उन्हें पता था कि यह ऐप भारत में अवैध है? इस प्रमोशन के बदले कितनी राशि मिली? क्या उन्होंने ऐप की कानूनी स्थिति की जांच की थी? क्या प्रमोशन के दौरान उन्होंने 1xBet के अन्य नाम या QR कोड का इस्तेमाल किया?

ब्रांड एंबेसडर बनने से मामला क्यों गरमाया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर 2024 में सुरेश रैना ने 1xBet के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर करार किया था। इसके बाद ED ने उनके खिलाफ जांच तेज कर दी।

भारत में ऑनलाइन बेटिंग का काला सच
भारत में ऑनलाइन बेटिंग मार्केट के 220 मिलियन यूज़र्स हैं, जिनमें से 110 मिलियन नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करते हैं। इस इंडस्ट्री का अनुमानित मूल्य 100 बिलियन डॉलर से अधिक है, लेकिन ज्यादातर लेन-देन गैरकानूनी होते हैं, जिससे सरकार को भारी टैक्स नुकसान होता है।









