रियलिटी शो BIG BOSS 19 का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। Salman Khan एक बार फिर से अपने दमदार अंदाज़ में शो को होस्ट करने आ रहे हैं। 24 अगस्त 2025 की रात से यह सफर शुरू होगा और इस बार दर्शकों को मिलने वाला है Gharwalo Ki Sarkaar का नया कॉन्सेप्ट, जिसमें हर सदस्य सत्ता और रणनीति की राजनीति में उलझेगा।

BIG BOSS 19 ALL Contestant Name
इस सीज़न में टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक के कई सितारे नज़र आएंगे।
- Gaurav Khanna , जिन्हें हाल ही में Celebrity MasterChef India में जीत हासिल हुई थी, अब दर्शकों को अलग रूप में दिखेंगे।
- अशनूर कौर, बचपन से टीवी की दुनिया की चहेती अभिनेत्री, घर में अपनी मासूमियत और समझदारी का तड़का लगाएंगी।
- सोशल मीडिया की मशहूर जोड़ी आवेज दरबार और नागमा मिरजकर भी इस घर का हिस्सा होंगी, जिनकी कैमिस्ट्री से शो में मस्ती और ड्रामा दोनों बढ़ने वाले हैं।
- इसके अलावा दीरज धूपर, वहीब्बिज़ दोरब्ज़ी, अमाल मलिक, कुनीक़ा सदानंद, पायल गेमिंग जैसे नाम भी चर्चा में हैं।

सबसे बड़ी बात, अंतरराष्ट्रीय लेवल पर भी धमाका होने की संभावना है क्योंकि Mike Tyson और The Undertaker जैसे दिग्गजों के वाइल्डकार्ड एंट्री की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं।
Salman Khan ने बताया इस बार कैसा होगा खेल
शो का थीम ही बता रहा है कि हर कंटेस्टेंट को सिर्फ़ दोस्ती या दुश्मनी ही नहीं निभानी होगी, बल्कि उन्हें सत्ता की लड़ाई भी लड़नी होगी। Salman Khan ने भी इशारा दिया है कि घर एक “छोटे से लोकतंत्र” में बदलेगा, जहाँ हर दिन होगा वोटिंग, गठबंधन और नई चालों का खेल।

दर्शकों का जोश
प्रीमियर से पहले ही सोशल मीडिया पर #BiggBoss19 ट्रेंड कर रहा है। कई फैंस तो Gaurav Khanna को पहले ही विजेता मान बैठे हैं। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लगातार चर्चाएँ हो रही हैं और लोग अंदाज़ा लगाने में जुट गए हैं कि कौन बनेगा “Gharwalo Ki Sarkaar” का असली मुख्यमंत्री।









