Shah Rukh Khan 60th Birthday Celebration: अलीबाग में Farah Khan, Karan Johar और Family के साथ हुआ सेलिब्रेशन

Shah Rukh Khan
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने 2 नवंबर 2025 को अपना 60वां जन्मदिन बेहद खास तरीके से मनाया। इस बार उन्होंने मुंबई की चकाचौंध से दूर, अपने खूबसूरत Alibaug विला में एक intimate birthday celebration रखा, जिसमें सिर्फ उनके परिवार के सदश्य और दोस्त शामिल थे।

Shah Rukh Khan

फराह खान ने शेयर की Shah Rukh Khan के बर्थडे की झलक

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) ने सोशल मीडिया पर शाहरुख के बर्थडे की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज़ दिया। इन तस्वीरों में शाहरुख अपने हमेशा वाले चार्म में नजर आ रहे हैं, ग्रे टी-शर्ट और कैजुअल बीनी में बेहद डैशिंग लग रहे थे। वहीं फराह खान पिंक टॉप और पैंट में उनके साथ पोज़ देती दिखीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा – “Happy Birthday KING @iamsrk… Rule for another 100 years!”

दोस्तों और परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन

शाहरुख खान के इस private birthday bash में बॉलीवुड के कुछ खास लोग शामिल हुए। करण जौहर (Karan Johar), फराह खान, और नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) जैसे सितारे अलीबाग पहुँचे और इस जश्न को यादगार बना दिया। बताया जा रहा है कि सभी मेहमान शाम के समय यॉट से अलीबाग पहुँचे और देर रात तक पार्टी का सिलसिला चलता रहा।

फैंस का प्यार, Shah Rukh Khan के मन्नत के बाहर उमड़ी भीड़

हालांकि इस बार शाहरुख ने मुंबई के ‘मन्नत’ के बाहर कोई पब्लिक अपीयरेंस नहीं दी, फिर भी उनके फैंस ने वहां जमकर जश्न मनाया। फैंस ने केक काटा, आतिशबाज़ी की और “Happy Birthday King Khan” के नारे लगाए। सोशल मीडिया पर फैंस ने शाहरुख की तस्वीरों और वीडियोज़ को रात से ही पोस्ट कर रहे है। यह साबित करता है कि शाहरुख खान सिर्फ स्टार नहीं, बल्कि एक इमोशन हैं।

60 की उम्र में भी Shah Rukh Khan का एनर्जी हाई

शाहरुख खान ने हाल के वर्षों में अपनी फिल्मों ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ से बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा था। उनके फैंस का मानना है कि 60 की उम्र में भी शाहरुख में पहले जैसी ऊर्जा बरकरार है। इस जन्मदिन ने दिखा दिया कि ‘किंग खान’ न सिर्फ स्क्रीन पर बल्कि रियल लाइफ में भी class, charm और simplicity के प्रतीक हैं

शाहरुख खान – हमेशा दिलों के बादशाह

60 साल के होने के बावजूद Shah Rukh Khan का क्रेज़ दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। उनकी हर मुस्कान, हर मूवमेंट और हर फिल्म को लेकर लोगों में आज भी वैसा ही जुनून है जैसा 90s में था। इस बर्थडे ने एक बार फिर साबित कर दिया कि चाहे उम्र बढ़ जाए, लेकिन ‘किंग खान’ हमेशा यंग और दिलों के बादशाह रहेंगे।