ICC Women’s World Cup 2025 Final में भारत की सलामी बल्लेबाज Shafali Verma ने अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से Player of the Match बनी। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 78 गेंदों में 87 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनकी पारी ने भारत को मजबूत नींव दी, जिससे टीम ने 50 ओवरों में 298 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
गेंद से भी किया कमाल, दो अहम विकेट झटके

केवल बल्ले से ही नहीं, Shafali Verma ने गेंदबाज़ी में भी योगदान दिया। उन्होंने अपने ऑफ़ब्रेक से साउथ अफ्रीका की दो अहम बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेजा। उनके इन विकेटों ने साउथ अफ्रीका की रनचेज़ को धीमा कर दिया और भारत को मैच पर पकड़ बनाने में मदद की।
भारत ने रोमांचक मुकाबले में रचा इतिहास

साउथ अफ्रीका की टीम 246 रनों पर सीमित रह गई और भारत ने 52 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार आईसीसी महिला वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दर्शकों ने “भारत माता की जय” के नारों से पूरा माहौल गूंजा दिया।
Shafali Verma बनीं ‘Player of the Match’ — नई क्रिकेट स्टार का उदय
8️⃣7️⃣ runs with the bat 💪
— BCCI Women (@BCCIWomen) November 2, 2025
2️⃣/3️⃣6️⃣ with the ball ☝
For her impactful performance in the #Final, Shafali Verma wins the Player of the Match award 🏅
Scorecard ▶ https://t.co/TIbbeE4ViO#TeamIndia | #WomenInBlue | #CWC25 | #INDvSA | @TheShafaliVerma pic.twitter.com/r7gxRyuoHt
अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए Shafali Verma को ‘Player of the Match’ चुना गया। उन्होंने साबित किया कि वह न सिर्फ टीम की सलामी बल्लेबाज हैं, बल्कि हर परिस्थिति में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखती हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों ने उनकी तुलना वीरेंद्र सहवाग से करते हुए कहा कि “शफाली आने वाले वर्षों में भारतीय महिला क्रिकेट की रीढ़ बनेंगी।”









