Sara Ali Khan आज अपने जन्मदिन पर सुर्खियों में हैं। फिल्मों के अलावा सारा अपने सरल स्वभाव और परिवार के साथ मजबूत रिश्तों के लिए भी जानी जाती हैं। इस खास मौके पर उनकी बचपन की एक अनदेखी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने करीना कपूर खान के असोक़ा (2001) फिल्म वाले लुक को हू-ब-हू कॉपी किया था।
Sara Ali Khan पहचान से पहले इंसानियत

Sara Ali Khan का मानना है कि धर्म, जाति या खानदान से पहले इंसानियत मायने रखती है। उन्होंने एक बार बताया कि जब उन्होंने अपनी मां अमृता सिंह से पूछा, “मैं क्या हूं?” तो जवाब मिला “तुम भारतीय हो”। यह सोच उन्हें हमेशा ज़मीन से जोड़े रखती है। राजघराने और फिल्मी बैकग्राउंड के बावजूद सारा अपने संस्कारों और भारतीय मूल्यों को सबसे ऊपर रखती हैं। यही उन्हें अलग पहचान दिलाते हैं।
आलोचना से मजबूत बनो

सोशल मीडिया ट्रोलिंग और आलोचनाओं का सामना सारा ने मजबूती से किया है। उनका कहना है कि नकारात्मक बातों पर ध्यान देने से बेहतर है, खुद पर और अपने काम पर फोकस करना। सारा नियमित रूप से मेडिटेशन करती हैं। उनके अनुसार, परेशान करने वाले विचार बादलों की तरह होते हैं आते हैं और चले जाते हैं।









