Samsung Galaxy Z TriFold: Triple-Fold AMOLED Display वाला Ultra-Premium स्मार्टफोन, Snapdragon Power और Pro-Level Multitasking Experience के साथ

Samsung Galaxy Z TriFold
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Samsung ने अपना फ्लैगशिप फ़ोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z TriFold का फर्स्ट लुक पेश कर दिया है,जो सामान्य फोन की तुलना में कहीं अधिक है। यह फोन दो बार फोल्ड होने वाला ट्राइ-फोल्ड डिज़ाइन के साथ आता है, यानी इसमें तीन पैनल और दो hinges हैं। जब बंद हो, तो एक 6.5-इंच की कवर स्क्रीन आपके हाथ में स्मार्टफोन जैसा अनुभव देती है। और जैसे ही आप इसे पूरी तरह खोलते हैं, सामने आती है 10-इंच की बड़ी Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन, टैबलेट जैसा बड़ा डिस्प्ले, जो आपकी मल्टी-टास्किंग और मीडिया जरूरतों को पूरा करता है।

Samsung Galaxy Z TriFold

पावर, बैटरी और कैमरा

Samsung Galaxy Z TriFold फोन सिर्फ डिज़ाइन से ही नहीं, बल्कि पावर और परफॉरमेंस से भी बहुत मज़बूत है। इसके अंदर Snapdragon 8 Elite चिपसेट है, RAM 16 GB तक और स्टोरेज 512 GB या 1 TB तक विकल्प के साथ। बैटरी क्षमता है 5,600 mAh जो कि Samsung के किसी भी फोल्डेबल फोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है,और 45 W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। कैमरा की बात करें, तो इसके पीछे 200 MP का मुख्य सेंसर है, उसके साथ 12 MP अल्ट्रा-वाइड और 10 MP टेलीफोटो लेंस हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों डिस्प्ले पर 10 MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

मल्टी-टास्किंग और प्रोडक्टिविटी

Samsung Galaxy Z TriFold का असली मज़ा तब आता है जब आप मल्टी-टास्किंग करना चाहें। 10-इंच की बड़ी स्क्रीन और फोल्डिंग डिज़ाइन के साथ अब आप एक ही समय में तीन ऐप्स चला सकते हैं, जैसे कि चैट, वीडियो और नोट्स वो भी पूरी स्क्रीन पर, बिना किसी कॉम्प्रॉमिस के। इसके अलावा, यह फोन standalone Samsung DeX को भी सपोर्ट करता है, जिससे इसे मॉनिटर से जोड़कर व्यावसायिक वर्क-स्टेशन जैसा इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी यह फोन टैबलेट,लैपटॉप तीनों का काम कर सकता है।

Samsung Galaxy Z TriFold

Samsung Galaxy Z TriFold की उपलब्धता और प्राइसिंग

Samsung Galaxy Z TriFold को सबसे पहले दिसंबर 2025 के आस-पास दक्षिण कोरिया में लॉन्च करने की योजना बनाई है। बाद में इसे अन्य बाज़ारों तक भी पहुँचाया जाएगा। फिलहाल इसे सीमित मात्रा में बनाने की रणनीति अपनाई गई है, ताकि लॉन्च को कंट्रोल किया जा सके।

भविष्य की दिशा में एक कदम आगे 

Galaxy Z TriFold सामान्य स्मार्टफोन नहीं बल्कि एक मल्टी-डिवाइस यूनिट है, जो फोन, टैबलेट और वर्क-स्टेशन का कॉम्बो देता है। यदि आप एक ही डिवाइस में काम, मनोरंजन और यात्रा-फ्रेंडली बड़ा डिस्प्ले चाहते हैं, तो यह फोन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। हाँ इसकी प्रीमियम कीमत और फोल्डेबल फोन की नाज़ुक प्रकृति को देखते हुए यह हर किसी के लिए नहीं; बल्कि टेक-लवर्स , बिज़नेस-प्रोडक्टिविटी-फोकस्ड यूज़र्स के लिए ज़्यादा उपयुक्त है।