Samsung ने अपने s25 सीरीज में Samsung Galaxy S25 FE लॉन्च किया है जो प्रीमियम लुक के साथ – साथ दमदार फीचर के साथ आता है , यह फ़ोन Galaxy AI के साथ आता है जो क्रिएटिव एक्सपीरियंस देता है और स्मूथ रन करता है |

डिज़ाइन और डिस्प्ले
Galaxy S25 FE में 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका स्लिम लुक इसे और भी प्रीमियम लुक देता है। Armor Aluminum फ्रेम डिवाइस को मजबूती देता है, वहीं Icy Blue, Jet Black, Navy और White जैसे रंग इसे हर तरह के यूजर के लिए बेहतरीन बनाते हैं।

कैमरा और AI क्रिएटिविटी
फोटोग्राफी के लिए इसमें ProVisual Engine और रियर में 50 MP का कैमरा सेटअप 12MP के अल्ट्रा वाइड कैमरा लेंस,8MP का टेली फोटो लेंस के साथ दिया गया है साथ ही 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो लो-लाइट में भी बेहतरीन शॉट देता है। AI फीचर्स जैसे Generative Edit और Instant Slow-mo फोटो और वीडियो को और ज्यादा प्रोफेशनल टच देते हैं।

पावर और परफॉर्मेंस
फ़ोन को पॉवर देने के लिए इसमें 4,900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। बड़ा वेपर चेंबर थर्मल मैनेजमेंट को बेहतर बनाता है, जिससे लंबे समय तक फोन का परफॉर्मेंस स्मूद बना रहता है। यह फोन गेमिंग के साथ-साथ मल्टीटास्किंग के लिए भी जबरदस्त है।

Samsung Galaxy S25 FE की कीमत
Galaxy S25 FE की शुरुआती कीमत लगभग ₹55,000 से ₹60,000 के बीच होने की उम्मीद है, हालांकि आधिकारिक प्राइसिंग अभी घोषित नही हुई है।लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह डिवाइस बजट सेगमेंट में प्रीमियम स्मार्टफोन साबित होगा |









