Samsung Galaxy M36 को लेकर यूजर्स बहुत ही excited है क्योकि यह मिड रेंज सेगमेंट में शानदार लुक के साथ आता है और इसके फीचर इसको और भी प्रीमियम फील कराते है यह फ़ोन लुक के साथ-साथ परफॉरमेंस में भी दमदार है | यही वजह है की यह samsung का मिड रेंज फ़ोन यूजर्स को काफी पसंद है |

डिज़ाइन और डिस्प्ले
Galaxy M36 का प्रीमियम लुक ध्यान खींचता है क्योकि यह फोन बेहद स्लिम है (सिर्फ 7.7mm), और तीन बेहतरीन कलर्स में आता है Orange Haze, Serene Green और Velvet Black साथ ही बैक पैनल ग्लॉसी तो है, लेकिन उस पर जल्दी उंगलियों के निशान पड़ जाते हैं। फोन में 6.7-इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। स्क्रीन ब्राइट और कलरफुल है, लेकिन “waterdrop notch” डिज़ाइन थोड़ा पुराना सा एहसास देता है, जबकि पिछले मॉडल में होल-पंच कैमरा था।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
इस डिवाइस में Samsung का Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है। रोज़मर्रा के काम और सोशल मीडिया ऐप्स पर परफॉर्मेंस स्मूद है, लेकिन हेवी गेमिंग में थोड़ा लैग महसूस हो सकता है। फोन Android 15 पर आधारित One UI 7.0 के साथ आता है, जिसमें AI-बेस्ड फीचर्स जैसे लाइव ट्रांसलेट और Gemini Live भी शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि Samsung ने M36 के लिए 6 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है, जो इस प्राइस सेगमेंट में एक बड़ा फायदा है।
कैमरा क्वालिटी
कैमरा सेटअप लगभग M35 जैसा ही है 50MP OIS मेन लेंस, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो। दिन में तस्वीरें अच्छी आती हैं, लेकिन डिटेल्स थोड़ी कम होती हैं। अल्ट्रा-वाइड लेंस किनारों पर सॉफ्ट इमेज देता है, जबकि लो-लाइट फोटोग्राफी एवरेज है। सेल्फी के लिए 13MP कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
Galaxy M36 में 5000mAh की बैटरी दी गयी है। सामान्य इस्तेमाल में यह एक दिन आसानी से चल जाती है, लेकिन लगातार गेमिंग और हाई ब्राइटनेस पर बैकअप जल्दी खत्म होता है। चार्जिंग सिर्फ 25W तक सपोर्ट करती है और बॉक्स में चार्जर नहीं मिलता। फोन को 0 से 100% चार्ज होने में लगभग डेढ़ घंटा लग जाता है। यह उन लोगों के लिए निराशाजनक हो सकता है, जो फास्ट चार्जिंग की उम्मीद रखते हैं।

Samsung galaxy M36 कीमत
Galaxy M36 की शुरुआती कीमत ₹17,499 रखी गई है। इस दाम पर 6GB RAM मॉडल बहुत खास वैल्यू नहीं देता, जबकि 8GB RAM वाला वेरिएंट ज़्यादा बेहतर डील साबित हो सकता है।









