अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें दमदार कैमरा, स्मूद डिस्प्ले, लंबे समय तक बैटरी बैकअप मिले, तो Samsung Galaxy A17 5G आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इसकी कीमत इसे और भी आकर्षक बनाती है, खासकर उन लोगों के लिए जो प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं लेकिन बजट से बाहर नहीं जाना चाहते।

डिस्प्ले और डिज़ाइन
फोन में 6.7-इंच का Super AMOLED Infinity-U डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्क्रीन क्वालिटी शार्प और कलरफुल है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass Victus से प्रोटेक्शन दी गई है, यानी फोन की स्क्रीन छोटी-मोटी स्क्रैच और गिरने से सुरक्षित रहेगी।

परफॉर्मेंस और सॉफ़्टवेयर
Galaxy A17 5G में Exynos 1330 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है , जो 5nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। यह न सिर्फ स्मूद परफॉर्मेंस देता है बल्कि बैटरी को भी लंबे समय तक चलने में मदद करता है। फोन Android 15 और One UI 7 पर चलता है। खास बात यह है कि सैमसंग ने 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जो इस सेगमेंट में एक बड़ा प्लस पॉइंट है।
- samsung Galaxy A17 5G में IP54 रेटिंग है, यानी यह हल्की धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित है। इसके अलावा इसमें NFC, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, USB Type-C पोर्ट और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे सभी मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं।

कैमरा क्वालिटी
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का मेन सेंसर, 5MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा शामिल हैं। सबसे खास बात है कि इसमें OIS (Optical Image Stabilization) दिया गया है, जिससे वीडियो और फोटो दोनों ही शार्प और क्लियर आते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी और चार्जिंग
फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो आसानी से पूरा दिन चल सकती है। इसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है और लंबे समय तक बैकअप देती है।

Galaxy A17 5G कीमत और वेरिएंट
Samsung Galaxy A17 5G को तीन वेरिएंट्स में लाया गया है। इसका बेस मॉडल 6GB RAM + 128GB स्टोरेज ₹18,999 में आता है। वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज का दाम ₹20,499 और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वर्ज़न ₹23,499 में खरीदा जा सकता है।









