S.S. Rajamouli की नई फिल्म का राज़ खुला – Mahesh Babu ने प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज की कास्टिंग का कर दिया खुलासा

S.S. Rajamouli
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) और निर्देशक एस.एस. राजामौली (S.S. Rajamouli) की आने वाली फिल्म को लेकर फैंस पिछले काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म न सिर्फ बड़े पैमाने पर बन रही है, बल्कि इसमें बॉलीवुड की ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और मलयालम सिनेमा के स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) के जुड़ने से इस मूवी का क्रेज और भी बढ़ गया है। लेकिन हाल ही में महेश बाबू ने अनजाने में ऐसा कुछ कह दिया जिससे S.S. Rajamouli का सरप्राइज़ पहले ही सबके सामने आ गया।

S.S. Rajamouli

S.S. Rajamouli के साथ सोशल मीडिया पर शुरू हुआ मजेदार ड्रामा

महेश बाबू ने नवंबर की शुरुआत में X (ट्विटर) पर एक हल्का-फुल्का ट्वीट किया जिसमें उन्होंने S.S. Rajamouli को टैग करते हुए लिखा –“It’s November already @ssrajamouli.” उनका यह ट्वीट तो मजाकिया लहजे में था, लेकिन इसने एक मजेदार बातचीत की शुरुआत कर दी। S.S. Rajamouli ने भी जवाब में लिखा –“Yess… seems like you’re ready for review this month?” इसके बाद महेश बाबू ने चुटकी लेते हुए कहा –“Sir, your forever-in -making Mahabharata… but first, you promised something in November!” यहीं से यह चर्चा और दिलचस्प हो गई।

प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन का खुलासा

बातचीत के दौरान महेश बाबू ने अचानक जिक्र किया कि प्रियंका चोपड़ा हैदराबाद में शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने कहा –“Our desi girl has been posting every street of Hyderabad on her Insta stories since January.” यह लाइन सुनते ही फैंस समझ गए कि प्रियंका फिल्म का हिस्सा हैं। कुछ ही देर बाद प्रियंका ने भी ट्वीट करते हुए जवाब दिया –“Hello hero! You want me to leak all the stories from the set?” इसके बाद मामला और मजेदार बन गया जब महेश बाबू ने हँसते हुए लिखा – “So, even Prithviraj is not a secret anymore?” इससे यह साफ हो गया कि पृथ्वीराज सुकुमारन भी फिल्म की अहम भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी और शूटिंग लोकेशन

सूत्रों के मुताबिक, यह फिल्म एक ग्लोबल एक्शन-एडवेंचर ड्रामा है, जिसमें महेश बाबू एक खोजकर्ता की भूमिका में नजर आयेंगे। कहानी का सेटअप जंगलों और रहस्यमयी इलाकों के आस पास है, जहाँ दर्शकों को शानदार विजुअल ग्रैंडियर देखने को मिलेगा। फिल्म की शूटिंग भारत के विभिन्न हिस्सों के अलावा अफ्रीका के केन्या में भी चल रही है। प्रियंका चोपड़ा इसमें एक अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक के रूप में नजर आएंगी, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन खलनायक के किरदार में दिखाई देंगे।

फैंस की बढ़ती उत्सुकता और फर्स्ट लुक की प्रतीक्षा

महेश बाबू और S.S. Rajamouli की जोड़ी पहली बार साथ आ रही है, इसलिए इस फिल्म को लेकर फैंस बहुत ही excited हैं। सोशल मीडिया पर #SSMB29 हैशटैग ट्रेंड कर रहा है, और लोगो का मानना हैं कि फिल्म का पहला पोस्टर (First Look) जल्द ही रिलीज़ किया जाएगा।