Royal Enfield ने अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea S6 को भारत में पेश करके EV मार्केट में एक नई हलचल मचा दी है। यह इलेक्ट्रिक बाइक अपने आधुनिक फीचर्स और पावरफुल डिज़ाइन के कारण लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में आ गई है। इस बाइक के अनोखे लुक को देखते हुए सभी का मनना है की यह बाइक अपने सेगमेंट में सबसे शानदार बाइक होने वाली है |

Flying Flea S6 का स्क्रैम्बलर-स्टाइल डिज़ाइन
Flying Flea S6 का डिज़ाइन इसे बाकी इलेक्ट्रिक बाइक्स से अलग पहचान देता है। इसमें 19-इंच फ्रंट और 18-इंच रियर स्पोक्ड व्हील्स, दमदार USD फ्रंट फोर्क और लंबी एंड्यूरो-स्टाइल सीट दी गई है, जो इसे शहर तथा हल्के ऑफ-रोड दोनों के लिए परफेक्ट बनाती है।
मैग्नीशियम बैटरी हाउसिंग
इस मोटरसाइकिल की सबसे खास विशेषता इसका मैग्नीशियम बैटरी हाउसिंग है, जो पूरी बाइक को हल्का बनाने के साथ-साथ बेहतर थर्मल कूलिंग भी प्रदान करता है। बैटरी केसिंग का फिन्ड डिज़ाइन इसे और अधिक प्रभावी और सुरक्षित बनाता है। जिससे यह लुक के साथ -साथ फीचर में भी दमदार बनती है |

स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स
Royal Enfield ने Flying Flea S6 को हाई-टेक स्मार्ट फीचर्स के साथ तैयार किया है। इसमें राउंड डिजिटल टचस्क्रीन डिस्प्ले, 4G, Wi-Fi और Bluetooth सपोर्ट, स्मार्टफोन व स्मार्टवॉच इंटीग्रेशन और OTA अपडेट्स जैसी कई एडवांस सुविधाएं शामिल हैं। इसका ऑपरेटिंग सिस्टम Qualcomm Snapdragon आधारित प्रोसेसर पर चलता है, जो तेज और स्मूथ परफॉर्मेंस देता है।
सुरक्षा और राइडिंग मोड
Flying Flea S6 बाइक सुरक्षा फीचर्स के मामले में भी प्रभावशाली है। इसमें स्विचेबल ड्यूल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, ऑफ-रोड मोड और लीन-एंगल आधारित स्थिरता टेक्नोलॉजी शामिल की गई है, जो कठिन रास्तों पर भी एक बेहतर और सुरक्षित राइड सुनिश्चित करती है।

ग्लोबल डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म
Royal Enfield ने इस मोटरसाइकिल को ग्लोबल डेवलपमेंट पहल के तहत तैयार किया है। इसके कई डिज़ाइन और इंजीनियरिंग एलिमेंट्स के लिए पेटेंट फाइल किए गए हैं, जो इसे एक प्रीमियम और फ्यूचर-फोकस्ड इलेक्ट्रिक बाइक बनाते हैं।
Flying Flea S6 लांच डेट इन इंडिया
रिपोर्ट्स के अनुसार, Flying Flea S6 को भारत में 2026 के अंत तक लॉन्च किए जाने की संभावना है। लॉन्च के बाद यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में एक मजबूत चुनौती पेश कर सकती है।









