Royal Enfield ने घटाई कीमतें: GST 2.0 से सस्ती हुई Classic 350, Meteor 350 और Hunter 350

Classic 350
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Royal Enfield की Bikes हमेशा से ही अपने Classic लुक के वजह से सबकी पहली पसंद होती है और अब Royal Enfield ने GST 2.0 के तहत Classic 350, Meteor 350, Hunter 350 और Goan Classic 350 लाइनअप की सारी बाइक्स की कीमत पर छुट को Officially announce कर दिया है , जिससे इनके कीमतों में बड़ा बदलाव आया है |

Classic 350

GST 2.0 क्या है और कैसे मिला फायदा

सरकार ने हाल ही में GST 2.0 के तहत 350cc तक इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिलों पर टैक्स दर घटा दी है। पहले जहां इन बाइकों पर 28% GST और 3% cess लगता था, वहीं अब यह घटकर सिर्फ 18% हो गया है।
इस टैक्स स्लैब में बदलाव का असर सीधे Royal Enfield की कीमतों पर पड़ा है और कंपनी ने तुरंत कीमतें एडजस्ट कर दी हैं। नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी।

Classic 350

Royal Enfield के किन बाइकों की कीमत बढ़ेगी

जहां 350cc तक की बाइक्स सस्ती हो रही हैं, वहीं 350cc से ऊपर वाली मोटरसाइकिलें महंगी हो जाएंगी। इस श्रेणी में आने वाली Himalayan 450, Guerilla 450 और 650cc सीरीज़ की कीमतें बढ़ सकती हैं। यानी बड़े इंजन वाली बाइक्स पर खरीदारों को थोड़ा ज्यादा खर्च करना होगा। 

Classic 350

Classic 350 और भी 350cc के बाइक पर ग्राहकों को फायदा

350cc सेगमेंट भारत में Royal Enfield का main सेगमेंट माना जाता है। ऐसे में Classic 350, Meteor 350 और Hunter 350 की कीमतें कम होना बाइक लवर्स के लिए शानदार खबर है। अब ये बाइक्स ज्यादा किफायती कीमत पर मिलेंगी, जिससे नए राइडर्स भी आसानी से इन्हें खरीद पाएंगे। और Royal Enfield के क्लासिक लुक और प्रीमियम ड्राइविंग का आनंद ले पाएंगे |