Ronaldo और जॉर्जिना रोड्रिग्ज की सगाई: 9 साल बाद प्यार ने लिया नया मोड़

Ronaldo
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दुनिया के सबसे मशहूर फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक Ronaldo ने आखिरकार अपनी लंबे समय की पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिग्ज को सगाई की अंगूठी पहनाकर अपने रिश्ते को नई पहचान दे दी है। जॉर्जिना ने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा – “Yes, I do… इस जिंदगी में और आने वाली सभी जिंदगियों में”। इस पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई की चर्चा जोरों पर है।

Ronaldo
Ronaldo ने जो इंगेजमेंट रिंग दी है, वह किसी सपने से कम नहीं।

Ronaldo ने दिया करोड़ों की कीमत वाला इंगेजमेंट रिंग

जॉर्जिना को Ronaldo ने जो इंगेजमेंट रिंग दी है, वह किसी सपने से कम नहीं। यह 20 से 30 कैरेट के बीच का एक दुर्लभ डायमंड रिंग है, जिसे प्लेटिनम सेटिंग में तैयार किया गया है। इसमें ट्रिपल-ओवल डिज़ाइन के साथ छोटे-छोटे साइड स्टोन्स लगे हैं। ज्वेलरी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत 2 मिलियन से 5 मिलियन डॉलर (लगभग 16 से 42 करोड़ रुपये) के बीच हो सकती है।

 Ronaldo
Ronaldo ने जो इंगेजमेंट रिंग दी है, वह किसी सपने से कम नहीं।

2016 में हुई थी पहली मुलाकात

दोनों की पहली मुलाकात साल 2016 में मैड्रिड के एक Gucci स्टोर में हुई थी, जहां जॉर्जिना एक सेल्स असिस्टेंट के रूप में काम कर रही थीं। इसी मुलाकात से उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई, जो अब 9 साल बाद सगाई तक पहुंची है।

परिवार और रिश्ते की गहराई

Ronaldo और जॉर्जिना ने मिलकर दो बेटियों को जन्म दिया है। इसके अलावा, जॉर्जिना रोनाल्डो के तीन और बच्चों की परवरिश भी करती हैं। इस सफर में उन्होंने खुशियों के साथ-साथ दर्दनाक पलों का भी सामना किया, जिसमें उनके जुड़वां बेटे का जन्म के समय निधन शामिल है।

फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं

 Ronaldo
Ronaldo ने जो इंगेजमेंट रिंग दी है, वह किसी सपने से कम नहीं।

रोनाल्डो और जॉर्जिना की सगाई की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर फैन्स और सेलेब्रिटीज ने बधाई संदेशों की बौछार कर दी। फैंस का मानना है कि यह कपल खेल और ग्लैमर की दुनिया का सबसे खूबसूरत जोड़ा है।