फैन्स की फेवरेट बनीं Ritika Nayak,Mirai की सफलता के बाद तेलुगु सिनेमा में चमका इनका सितारा

Ritika Nayak
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों एक नया नाम तेजी से सुर्खियाँ बटोर रहा है Ritika Nayak। हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म Mirai में उनके अभिनय ने दर्शकों को इतना प्रभावित किया कि सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। और अब उनकी फेन following काफी तेज़ी से बढ़ रही है |जिससे यह साफ़ पता चल रहा है की लोग Ritika Nayak को पसंद कर रहे है 

Ritika Nayak

Ritika Nayak की दिल्ली से तेलुगु सिनेमा तक का सफर

दिल्ली में जन्मीं रितिका नायक ओडिया परिवार से आती हैं। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा और यहीं से उनका रुझान अभिनय की ओर बढ़ा। शुरुआत उन्होंने फिल्म Ashoka Vanamlo Arjuna Kalyanam’ से की और इसके बाद Hi Nanna जैसी फिल्मों में नज़र आईं। लेकिन ‘Mirai’ में मिला किरदार उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।

Ritika Nayak

‘Mirai’ में दमदार किरदार

इस फिल्म में रितिका ने एक भिक्षुणी (Monk) की भूमिका निभाई है। किरदार साधारण नहीं था, बल्कि इसमें भावनाओं की गहराई और मानसिक शक्ति दोनों दिखानी थी। रितिका ने इसे चुनौती की तरह लिया और पर्दे पर पूरी ताकत के साथ दिखा दिया।

  • ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फैन्स लगातार उनके काम की सराहना कर रहे हैं। कोई उन्हें “तेलुगु सिनेमा की नई खोज” बता रहा है, तो कोई कहता है कि वे “स्क्रीन पर मेन कैरेक्टर वाइब” देती हैं।