OnePlus अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 को जल्द ही लांच करने वाला है। OnePlus 15 Price in India इस बार का बड़ा हाईलाइट होने वाला है,और टेक रिपोर्ट्स के मुताबिक , कंपनी चीन में इसे अक्टूबर 2025 में लांच कर सकती है और भारत में इसका लॉन्च जनवरी 2026 तक होने की संभावना है। यह स्मार्टफोन OnePlus की अब तक की सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी और दमदार फीचर्स के साथ आएगा।

OnePlus 15 Price in India
भारत में OnePlus 15 की कीमत प्रीमियम सेगमेंट में होगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹70,000 हो सकती है। यह स्मार्टफोन अपने प्रीमियम केटेगरी के वजह से सीधे तौर पर iPhone और Samsung Galaxy S सीरीज जैसे हाई-एंड स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा।
OnePlus 15 Design और Build Quality
OnePlus 15 Design इस बार नए बदलावों के साथ आएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें गोल कैमरा मॉड्यूल की जगह आयताकार कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन का बैक पैनल साधारण लेकिन प्रीमियम फिनिश के साथ होगा और इसमें White और Pink जैसे कलर ऑप्शन्स देखने को मिल सकते हैं। खास बात यह है कि कंपनी ने इस बार Hasselblad Partnership खत्म कर दी है और अब अपनी खुद की DetailMax Imaging Technology का उपयोग करेगी।

OnePlus 15 Display और Performance
OnePlus 15 में शानदार AMOLED Display मिलने की उम्मीद है, जिसमें 165Hz Refresh Rate दिया जाएगा। यह गेमिंग और मल्टीटास्किंग के एक्सपीरियंस को बेहद स्मूद बना देगा। फोन को पावर परफॉरमेंस Snapdragon 8 Elite Gen 5 Processor देगा, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह चिपसेट पहले से ज्यादा पावरफुल और बैटरी एफिशिएंट होगा। साथ ही इसमें Android 16 आधारित OxygenOS का कस्टम शेल मिल सकता है।
OnePlus 15 Camera Specifications
OnePlus 15 Camera सिस्टम इस बार काफी दमदार होगा। इसमें Triple Camera Setup मिलने की संभावना है –
- 50MP Primary Sensor
- 50MP Ultra-Wide Lens
- 50MP Telephoto Lens (3x Optical Zoom)

कई लीक में यह भी कहा गया है कि इसमें 200MP Periscope Camera भी आ सकता है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। कंपनी का दावा है कि नया DetailMax Engine तस्वीरों को और ज्यादा नैचुरल और शार्प बनाएगा।
OnePlus 15 Battery और Charging
बैटरी की बात करें तो OnePlus 15 Battery काफी बड़ी होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 7000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो लंबे समय तक बैकअप देगी। इसके अलावा, इसमें 120W Fast Charging Support भी मिलने की उम्मीद है, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में चार्ज हो जाएगा।









