Renault Kwid 10th Anniversary Edition: लिमिटेड यूनिट्स में लॉन्च, प्रीमियम फीचर्स और स्टाइल के साथ

Renault Kwid 10th Anniversary Edition
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Renault ने अपनी हैचबैक Kwid के 10 साल पूरे होने पर Renault Kwid 10th Anniversary Edition पेश किया है। यह विशेष Addition केवल 500 यूनिट्स तक सीमित है और इसे Techno वेरिएंट के आधार पर तैयार किया गया है। इस लिमिटेड एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत ₹5.14 लाख (मैनुअल) और ₹5.63 लाख (AMT) रखी गई है।

Renault Kwid 10th Anniversary Edition

आकर्षक डिजाइन और एक्सटीरियर्स

Renault Kwid 10th Anniversary Edition में ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन दिया गया है, जिसमें Fiery Red और Shadow Grey के साथ ब्लैक रूफ शामिल है। कार के दरवाजों और C-पिलर पर ‘Anniversary’ डिकल्स, पीले रंग की ग्रिल इंसर्ट और शाइनी ब्लैक Flex व्हील्स इसे एक शानदार और प्रीमियम लुक देते हैं।

  • साथ ही इंटीरियर्स में भी कई अपडेट किए गए हैं। सीटों पर 10वीं वर्षगांठ की थीम वाली डिज़ाइन, पीले रंग के एक्सेंट, लेदर स्टियरिंग व्हील और इन्फोटेनमेंट सराउंड इसे प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देते हैं।

सुरक्षा और फीचर्स

Renault Kwid 10th Anniversary Edition में सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। सभी सीटों में 3-पॉइंट सीट बेल्ट्स दिए गए हैं, और Climber वेरिएंट में 6 एयरबैग्स की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा, यह Addition अन्य टेक्निकल और कम्फर्ट फीचर्स के साथ आता है, जिससे यह एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन बन जाता है।

नई वेरिएंट 

रेनॉल्ट ने Kwid के वेरिएंट्स के नामों में बदलाव किया है ताकि ग्राहकों को अलग-अलग बजट और जरूरतों के अनुसार आप्शन मिल सकें:

  • Authentic – ₹4.29 लाख
  • Evolution (पूर्व में RXL) – ₹4.66 लाख
  • Techno (पूर्व में RXT) – ₹4.99 लाख
  • 10th Anniversary Edition – ₹5.14 लाख
  • Climber – ₹5.47 लाख