Xiaomi India ने भारतीय टेक मार्केट में दो नए प्रोडक्ट्स Redmi Note 15 5G smartphone और Redmi Pad 2 Pro 5G tablet को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। ये दोनों डिवाइस उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लांच किए गए हैं, जो लेटेस्ट 5G technology, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स को किफायती कीमत में चाहते हैं।

Redmi Note 15 5G Features: Powerful Processor और 108MP Camera का दम
नया Redmi Note 15 5G मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में काफी शानदार विकल्प होने वाला है। इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 processor दिया गया है, जो फ़ास्ट स्पीड और स्मूद मल्टीटास्किंग का एक्सपीरियंस देता है। फोन में 6.7-inch AMOLED display है, जो 120Hz refresh rate के साथ आता है, जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग का मज़ा दोगुना हो जाता है।

कैमरा की बात करें तो इस फोन में 108MP primary camera दिया गया है, जो हाई-क्वालिटी फोटोग्राफी और डिटेल्ड इमेज कैप्चर करने में सक्षम है। वहीं फ्रंट में मौजूद 20MP selfie camera सोशल मीडिया यूज़र्स के लिए बेहतरीन होने वाला है।
Battery और Software: Long Backup के साथ Fast Charging Support
Redmi Note 15 5G में 5520mAh की बड़ी battery दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देने का दावा करती है। इसके साथ 45W fast charging support भी मिलता है, जिससे फोन कम समय में चार्ज हो जाता है। यह स्मार्टफोन HyperOS based Android पर काम करता है, जो क्लीन इंटरफेस और बेहतर यूज़र एक्सपीरियंस देता है।
Redmi Pad 2 Pro 5G: बड़े डिस्प्ले और 5G Connectivity के साथ Premium Tablet
Xiaomi ने Redmi Note 15 5G स्मार्टफोन के साथ-साथ Redmi Pad 2 Pro 5G tablet भी लॉन्च किया है, जो खासतौर पर स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और कंटेंट लवर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें 12.1-inch 2.5K display दिया गया है, जो 120Hz refresh rate को सपोर्ट करता है। बड़ी स्क्रीन पर मूवी देखना और ऑनलाइन क्लास करना और भी आसान हो जाता है।

इस टैबलेट में Snapdragon 7s Gen processor दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है।
Redmi Pad 2 Pro 5G Battery और Audio Experience
Redmi Pad 2 Pro 5G में 12000mAh battery दी गई है, जो लंबे समय तक चलती है। साथ ही इसमें 33W fast charging का सपोर्ट भी मौजूद है। टैबलेट में Quad speaker setup with Dolby Atmos दिया गया है, जो शानदार साउंड क्वालिटी देता है और इसे एक बेहतरीन entertainment device बनाता है।

Price in India और Availability
Redmi Note 15 5G price in India की शुरुआत लगभग ₹22,999 से होती है, जबकि इसके हाई वेरिएंट की कीमत ज्यादा हो सकती है। वहीं Redmi Pad 2 Pro 5G price लगभग ₹27,999 से शुरू होती है। दोनों ही डिवाइस कीमत इन्हें बाकि सभी कंपनी से बेहतरीन बनाती है |









