दिल्ली के लाल किले विस्फोट मामले में आरोपी डॉ. Umar Un Nabi का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह आत्मघाती बम हमले को “गलत तरीके से समझा गया कॉन्सेप्ट” बताते हैं। वीडियो में उमर कहता है कि यह कोई आत्महत्या नहीं, बल्कि “मार्टर्डम ऑपरेशन” यानी शहादत का मिशन है।
वीडियो में क्या कहा गया?

Umar Un Nabi का दावा— “हर व्यक्ति की मौत तय है, बस समय अलग-अलग होता है” | वह अपने बयान को धार्मिक औचित्य के आधार पर सही ठहराने की कोशिश करता दिखता है | शांत लहजे में अंग्रेजी में बात करते हुए वह आतंकी विचारधारा को बढ़ावा देता नजर आता है |
जांच एजेंसियों की नजर में बड़ा सबूत

जांच एजेंसियों के अनुसार, वीडियो Umar Un Nabi की कट्टरपंथी सोच और आतंकवादी मानसिकता का सीधा प्रमाण है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जेइश-ए-मोहम्मद के डॉक्टर मॉड्यूल से जुड़ा था | CCTV फुटेज में उसे धमाके से कुछ घंटे पहले दिल्ली की मस्जिद के पास देखा गया |
क्यों बना यह वीडियो खतरनाक?
🚨 Terrorist Umar recorded a spine-chilling video before the Delhi blast, which has now come to light. pic.twitter.com/jX38wXcHw1
— OsintTV 📺 (@OsintTV) November 18, 2025
यह वीडियो युवाओं को गुमराह करने की ताकत रखता है क्योंकि यह धार्मिक तर्कों के सहारे हिंसा को जायज़ ठहराता है। विशेषज्ञ इसे डिजिटल रेडिकलाइजेशन का उदाहरण बता रहे हैं, जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक नए खतरे की चेतावनी है।









