Realme जल्द ही भारतीय मार्केट में अपनी नई Performance Series को मजबूत करने के लिए Realme P4x 5G स्मार्टफोन और Realme Watch 5 स्मार्टवॉच लॉन्च करने जा रहा है। दोनों डिवाइस 4 दिसंबर को लॉन्च होंगे और Flipkart पर इनके आधिकारिक Teasers पहले ही जारी किए जा चुके हैं। दोनों प्रोडक्ट्स में कई प्रीमियम फीचर्स शामिल किए गए हैं।जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा |

Realme P4x 5G – High-Performance Smartphone
Realme P4x 5G को खासतौर पर ऐसे यूज़र्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो Power, Performance और Gaming Experience चाहते हैं। फ़ोन में दिए गए GT Mode की मदद से यूज़र्स को 90fps तक का Smooth Gaming Output मिलता है। Realme P4x 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh Battery है, जो लंबे समय तक बैकअप प्रदान करती है। इसके साथ 45W Fast Charging का सपोर्ट इसे और भी शानदार बनाता है।

Realme ने इस स्मार्टफोन में Advanced Thermal Cooling और Vapour Chamber System का उपयोग किया है, ताकि फोन लंबे समय तक गेमिंग या मल्टीटास्किंग के दौरान गर्म न हो। यह टेक्नोलॉजी आमतौर पर इस प्राइस सेगमेंट में देखने को नहीं मिलती। हालांकि, फोन की पूरी स्पेसिफिकेशन और कीमत को Realme ने अभी तक नहीं बताया है और इसे लॉन्च इवेंट में पेश किया जाएगा।
Realme Watch 5 – Smart Fitness & Health Tracking
Realme Watch 5 को लॉन्च किए जाने से पहले ही Flipkart पर इसके Teasers आ चुके हैं। यह स्मार्टवॉच एक प्रीमियम लुक के साथ आती है और इसमें 1.97-inch का बड़ा AMOLED Display दिया गया है, जो Bright और Clear विजुअल्स देता है। इसका बड़ा स्क्रीन साइज इसे उपयोग में और भी आरामदायक बनाता है।

फिटनेस और हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए इसमें 108 Sports Modes शामिल किए गए हैं, जिससे हर तरह की एक्टिविटी को ट्रैक करना आसान हो जाता है। इसके अलावा, Watch 5 में Heart Rate Monitor, SpO₂ Tracking, Stress Tracking और Sleep Monitoring जैसे सभी एडवांस्ड फीचर्स मौजूद हैं। यह स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर 14 Days Battery Life प्रदान करती है, जो इसे लंबे समय तक उपयोग के लिए उपयुक्त बनाती है। इसमें IP68 Water & Dust Resistance का सपोर्ट भी है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहती है।
User Focus – किसके लिए है यह कॉम्बिनेशन?
Realme P4x 5G उन यूज़र्स के लिए बेहद खास है जो High Performance, Powerful Battery, और Smooth Gaming Experience की तलाश में रहते हैं। वहीं, Realme Watch 5 फिटनेस लवर्स और उन लोगों के लिए सही है जो अपनी रोज़मर्रा की स्वास्थ्य गतिविधियों को ट्रैक करना पसंद करते हैं। यह स्मार्टवॉच स्टाइल और हेल्थ फीचर्स का एक बेहतरीन कॉम्बो है।









