Realme P4 Pro 5G: 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और Snapdragon 7 Gen 4 के साथ

Realme P4 Pro 5G
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Realme अपनी P-सीरीज़ में नया लाइनअप लाने के लिए तैयार है। कंपनी ने हाल ही में Realme P4 Pro 5G का भारत लॉन्च टीज़र जारी किया है, जिससे स्मार्टफोन लवर में उत्साह बढ़ गया है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन अगस्त के आखिर तक लॉन्च हो सकता है।

Realme P4 Pro 5G

दमदार प्रोसेसर और मेमोरी ऑप्शन

Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक, Realme P4 Pro 5G में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा, जो तेज़ और स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। फोन में 12GB तक RAM का सपोर्ट मिल सकता है, जिससे मल्टीटास्किंग और हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग का अनुभव शानदार होगा।

प्रीमियम डिस्प्ले और एडवांस कूलिंग सिस्टम

फोन में 6.8-इंच 1.5K 144Hz AMOLED 4D कर्व्ड डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जो बेहतरीन कलर और स्मूथ विजुअल्स देगा। लंबे समय तक गेमिंग या हेवी टास्क के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 7000mm² VC कूलिंग सिस्टम भी दिया जा सकता है।

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Realme P4 Pro 5G में 7000mAh की टाइटन बैटरी दी जा सकती है, जो एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन का बैकअप देगी। इसके साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जिससे बैटरी मिनटों में चार्ज हो जाएगी।

Realme P4 Pro 5G

Realme P4 Pro 5G कैमरा सेटअप और कीमत

कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP Sony IMX896 मुख्य कैमरा (OIS के साथ), एक 2MP सेकेंडरी कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है। कीमत की बात करें तो इसका बेस वेरिएंट (8GB + 128GB) लगभग ₹25,000 के आसपास लॉन्च हो सकता है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में एक बेहतर विकल्प बनेगा।