Realme अपनी नई Realme P4 5G सीरीज़ लॉन्च करने जा रही है, जिसमें दो मॉडल- Realme P4 5G और Realme P4 Pro 5G शामिल होंगे। डिज़ाइन से लेकर कैमरा तक, हर फीचर को ऐसे ट्यून किया गया है कि यह सीरीज़ सीधा गेमर्स और कैमरा लवर्स के लिए परफेक्ट होगी ।

डिस्प्ले विजुअल्स में शानदार
P4 Pro 5G का HyperGlow AMOLED 4D Curve+ डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 6,500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। जबकि P4 5G में 6.77-इंच का HyperGlow AMOLED पैनल है जिसमें 4,500 निट्स ब्राइटनेस और हाई PWM डिमिंग है, जो लंबे इस्तेमाल में आंखों को थकने नहीं देता।

Realme P4 5G के कैमरा का हर शॉट बनेगा परफेक्ट
P4 Pro 5G में है 50MP का Sony IMX896 OIS सेंसर और 50MP का फ्रंट कैमरा, जिससे लो-लाइट में भी फोटो शार्प आती हैं। 4K @60fps और 4K HDR @30fps वीडियो के साथ Hypershot और Ultra Steady मोड्स प्रो-लेवल शूटिंग का मज़ा देते हैं। स्टैंडर्ड P4 5G में भी 50MP मेन + 8MP अल्ट्रावाइड और लगभग 16MP फ्रंट कैमरा है, जो रोज़ाना की ज़रूरतों के लिए बेहतरीन है।

परफॉर्मेंस तेज़, स्मूथ और बिना ओवरहीटिंग
P4 Pro 5G को पावर देता है Snapdragon 7 Gen 4 और HyperVision AI GPU, जबकि P4 5G में है MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G। दोनों में AirFlow VC कूलिंग सिस्टम है जो गेमिंग के दौरान तापमान को कंट्रोल रखता है। 7,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग से लंबी बैकअप और तेज़ चार्जिंग दोनों मिलते हैं P4 Pro लगभग 8 घंटे BGMI, और P4 5G करीब 11 घंटे तक।









