Realme ने अपने बजट सेगमेंट में Realme P3 Lite 5G लांच किया है ,यह बजट सेगमेंट के स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन आप्शन हो सकता है। यह फोन 5G मोबाइल, लंबी बैटरी लाइफ, HD+ डिस्प्ले, और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Realme P3 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है, जो स्मूद गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए शानदार है। फोन में 6.67-इंच HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 625 निट्स ब्राइटनेस मिलता है, जो वीडियो और गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाता है। फोन में 32MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो क्लियर फोटोग्राफी और HD सेल्फी के लिए परफेक्ट है।

साथ ही 6000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग इसे लंबी बैटरी लाइफ और कम समय में चार्जिंग का अनुभव देती है। साथ ही 5W रिवर्स चार्जिंग फीचर के साथ आप दूसरे डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं। फोन में IP64 रेटिंग भी है, जो धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है।
Realme P3 Lite 5G की विशेषताएं
Realme P3 Lite 5G का Rainwater Smart Touch फीचर इसे गीले हाथों से इस्तेमाल करने योग्य बनाता है। इसके अलावा Hi-Res ऑडियो, OReality ऑडियो सपोर्ट और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे स्मार्ट फीचर्स इसे यूथ और टेक-सेवी यूजर्स के लिए और भी बेहतर बनाते हैं।
Realme P3 Lite 5G की कीमत
इस फोन के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹10,499 (लॉन्च ऑफर) और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹11,499 (लॉन्च ऑफर) है। नॉर्मल कीमत क्रमशः ₹12,999 और ₹13,999 है।









