Realme ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ Realme GT 8 और Realme GT 8 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया है। यह सीरीज़ उन लोगों के लिए है जो Power, Style और Performance तीनों को एक ही डिवाइस में चाहते हैं। कंपनी ने इस बार हर सेगमेंट में अपग्रेड देकर इस फोन को एक नया और दमदार अपग्रेड दिया है।जिससे यूजर्स अपने पसंद के हिसाब से हमेशा बैक पैनल पर लगे कैमरा मॉड्यूल को चेंज कर सकते है, और इसके बदलने से हमेशा नए फ़ोन के लुक जैसा फील कर सकते है।

Stunning Display और Powerful Processor का शानदार कॉम्बिनेशन
Realme GT 8 Pro में 6.79-inch का QHD+ AMOLED Display दिया गया है, जो 144Hz Refresh Rate और 3200Hz Touch Sampling Rate के साथ आता है। इस डिस्प्ले की clarity और smoothness इसे एक perfect gaming और multimedia device बनाती है।और साथ ही परफॉरमेंस को बेहतर बनाने के लिए फोन में मौजूद Snapdragon 8 Elite Gen 5 Processor और R1 X Graphics Chip मिलकर unmatched speed और multitasking power देते हैं। चाहे Gaming हो, Editing या Heavy App Use हर काम इसमें smooth चलती है।
200MP Camera Setup के साथ Photography शानदार
Realme ने अपने कैमरा सेक्शन को इस बार पूरी तरह redefine कर दिया है। GT 8 Pro में 50MP Main Lens, 50MP Ultra-wide Lens और 200MP Telephoto Sensor दिया गया है जो 120x Digital Zoom तक support करता है। यह feature DSLR जैसी clarity और detail देता है।साथ ही Selfie के लिए इसका high-resolution front camera भी शानदार portraits और night shots कैप्चर करता है। ये फोन उन यूज़र्स के लिए perfect है जो mobile photography में perfection चाहते हैं।और अपने फोटो को
Battery और Fast Charging में भी है Power Boost
इस फोन में 7000mAh की बड़ी Battery दी गई है जो long-lasting performance देती है। साथ ही इसमें Super Fast Charging Technology भी शामिल है, जिससे कुछ ही मिनटों में फोन चार्ज होकर घंटों तक चल सकता है। जो लोग travelling करते हैं या heavy usage करते हैं, उनके लिए यह smartphone एक ideal choice साबित हो सकता है।जिससे वो लंबे समय तक बिना रुके अपना काम या फिर गेमिंग कर सकते हैं।

Premium Design और Smart Features
Realme GT 8 Pro का Design premium flagship फील देता है, glass finish back panel और slim bezels के साथ यह देखने में काफी classy लगता है। फोन में Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC Support और In-Display Fingerprint Sensor जैसे modern features दिए गए हैं। इसका weight लगभग 218g है जोस्की इतने फीचर के हिसाब से ठीक है।
Realme GT 8 Pro Price(कीमत)
Realme GT 8 Pro की शुरुआती कीमत चीन में CNY 3,999 (लगभग ₹50,000) रखी गई है, जबकि इसका top variant CNY 4,699 (लगभग ₹58,000) का है। वहीं, standard Realme GT 8 model की कीमत लगभग CNY 2,899 (₹36,000) से शुरू होती है। यह सीरीज़ फिलहाल चीन में उपलब्ध है और उम्मीद है कि जल्द ही भारत में इसका launch भी देखने को मिलेगा।









