Realme ने अपने आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 8 Pro के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। यह फोन न केवल डिज़ाइन और परफॉर्मेंस के मामले में दमदार है, बल्कि इसका कैमरा सिस्टम भी प्रीमियम फोटोग्राफी के लिए शानदार होने वाला है। और साथ ही इस फ़ोन के लुक्स को लेकर काफी चर्चा हो रही है जिससे इस ओहोने का क्रेज और भी बढ़ता जा रहा है |

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस — परफेक्ट कॉम्बिनेशन
Realme GT 8 Pro में 2K रेज़ॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000 nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले में DC Dimming और Eye-Protection फीचर्स शामिल हैं, जो लंबे समय तक उपयोग के दौरान आंखों की सुरक्षा करते हैं। और आपके फ़ोन चलाने के अनुभव को बेहतर बनाते है | साथ ही फोन को पावर देने के लिए इस फ़ोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है , जो AI-आधारित परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी में जबरदस्त परफॉरमेंस देने वाला है।
पावरफुल 200MP Periscope Telephoto Camera
इस स्मार्टफोन का सबसे बेहतरीन फीचर है इसका 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा। यह कैमरा 1/1.56-इंच सेंसर के साथ आता है और OIS (Optical Image Stabilization) सपोर्ट करता है। यह लेंस 3x ऑप्टिकल ज़ूम, 6x से 12x तक लॉसलेस ज़ूम और 25 सेंटीमीटर तक की क्लोज फोकस डिस्टेंस का आप्शन देता है। इसका मतलब यह है कि यूज़र बिना क्वालिटी की फिकर किये दूर की वस्तुओं की शानदार तस्वीरें ले सकता है।

50MP GR-सर्टिफाइड मेन सेंसर
Realme GT 8 Pro का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का Ricoh GR-सर्टिफाइड सेंसर है, जो 1/1.56-इंच बड़े सेंसर साइज और f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसमें 7P अस्फेरिकल हाई-ट्रांसमिशन लेंस और ड्यूल-लेयर AR कोटिंग दी गई है, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी और डिटेल शॉट्स में बेहतर रिजल्ट्स देखने को मिलते हैं। OIS सपोर्ट की वजह से वीडियो रिकॉर्डिंग और स्टिल फोटोज दोनों ही बेहतरीन क्वालिटी की मिलती है।
Ultra-Wide लेंस के साथ फोटोग्राफी का नया एक्सपीरियंस
तीसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का Ultra-Wide Angle Camera है, जो 116-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और f/2.0 अपर्चर देता है। यह वाइड-एंगल शॉट्स और लैंडस्केप फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन आप्शन होने वाला है। Realme का कहना है कि यह ट्रिपल-कैमरा सेटअप यूजर्स को DSLR जैसी क्वालिटी और फ्लेक्सिबिलिटी देगा।
4K 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग और Dolby Vision सपोर्ट
Realme GT 8 Pro को सिर्फ फोटोग्राफी के लिए नहीं, बल्कि वीडियोग्राफी पॉवरहाउस के रूप में डिज़ाइन किया गया है। फोन में 4K@120fps, 8K@30fps और Dolby Vision HDR रिकॉर्डिंग का सपोर्ट है। प्रोफेशनल क्रिएटर्स के लिए इसमें 10-bit Log मोड भी शामिल है, जिससे सिनेमैटिक टोन और कलर ग्रेडिंग का बेहतरीन कॉम्बो मिलता है।

डिजाइन जिसे आप अपने अनुसार बदल सकते है
इस बार Realme ने डिज़ाइन के मामले में कुछ अलग करने की कोशिश की है। GT 8 Pro में मॉड्यूलर कैमरा डेको डिजाइन दिया गया है, जिसे यूज़र अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज़ कर सकता है। कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट्स– स्क्वायर, राउंड और रोबोट थीम में बनाया है।









