Realme 15 Pro 5G review ,7000mAh बैटरी, Snapdragon 7 Gen 4, AMOLED डिस्प्ले और स्मार्ट AI फीचर्स वाला दमदार फोन

Realme 15 Pro 5G
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस बार Realme अपने दमदार प्रोसेसर के साथ अपने बैटरी के लिए चर्चा में है,Realme 15 Pro 5G में शानदार AI features, 7000mAh battery और स्टाइलिश AMOLED display दिया गया है जो इसे बेहतरीन मिड रेंज फोन बनाता है। यह मिड-रेंज सेगमेंट में प्रीमियम टच के साथ एक बेहतर विकल्प के रूप में आता है।

Realme 15 Pro 5G

डिज़ाइन और डिस्प्ले प्रीमियम फील के साथ Ultra Brightness

Realme 15 Pro 5G में 6.8-इंच का 1.5K AMOLED display दिया गया है, जो 144Hz refresh rate और 6500 nits तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। बेहद पतले बेज़ल और कर्व्ड स्क्रीन इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। हाथ में पकड़ने पर इसका स्लिम और हल्का डिज़ाइन प्रीमियम फील कराता है।

Realme 15 Pro 5G

परफॉर्मेंस और गेमिंग Snapdragon 7 Gen 4 का दम

फोन को पावर देता है Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, जो स्मूद मल्टीटास्किंग और बेहतरीन गेमिंग परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। 8GB और 12GB RAM वेरिएंट के साथ यह फोन AI Gaming Coach 2.0 और GT Boost 3.0 जैसे फीचर्स से लैस है, जो लंबे समय तक बिना लैग और हीटिंग के गेमिंग का अनुभव देते हैं।

बैटरी और चार्जिंग

सबसे खास बात है इसकी 7000mAh battery, जो दिनभर भारी इस्तेमाल के बाद भी चार्जिंग की चिंता नहीं करने देती। इसके साथ मिलता है 80W fast charging support, जो कुछ ही मिनटों में बैटरी को फिर से पावरफुल बना देता है।

Realme 15 Pro 5G

Realme 15 Pro 5G कैमरा और AI टूल्स

Realme 15 Pro 5G का 50MP OIS कैमरा सेटअप और 50MP selfie lens फोटोग्राफी को एक अलग लेवल पर ले जाते हैं। इसमें मौजूद AI Edit Genie और AI Party Mode जैसे स्मार्ट टूल्स फोटो और वीडियो को और आकर्षक बनाते हैं। पार्टी हो या लो-लाइट सीन, इसका AI-powered कैमरा हर बार शानदार रिज़ल्ट देता है।